Bharat Ka Gaana: भारतीय संगीत सालों पुराना है, जिसको चाहनेवाले देश-दुनिया में मौजूद हैंं। पीढ़ियों की मेहनत ने भारतीय म्यूजिक को समृद्ध किया है, जिस कारण इसने पॉप कल्चर के जमाने में भी अपनी पहचान नहीं खोई है। अगर भारतीय सभ्यता का इतिहास उठाकर देखा जाएगा तो इसमें भारतीय संगीत का महत्वपूर्ण योगदान नजर आएगा। 2025 में हमारे देश का संगीत अपना दायरा बढ़ा रहा है और विश्वपटल पर पहचान बना रहा है।
डिजिटल युग में देश के संगीतप्रेमियों के बीच में ही नहीं बल्कि विश्वभर के संगीतप्रेमियों के बीच में रीजनल कंटेंट की डिमांड बढ़ती नजर आ रही है। दुनियाभर में भारतीय संगीत की बढ़ रही डिमांड को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री अच्छे से समझ रही है। EY की ताजा रिपोर्ट की मानें तो मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री साल 2024 में 2.3 ट्रिलियन डॉलर की हो गई थी, जो साल 2027 में बढ़कर 3.1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इसमें भारतीय संगीत इंडस्ट्री का बड़ा योगदान है।
पीएम मोदी ने वेव्स समिट 2025 में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री पर बात करते हुए ये सलाह दी है कि भारत में बनने वाले म्यूजिक को दुनियाभर में पहुंचाया जाए। पीएम मोदी ने वेव्स समिट में "क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर वर्ल्ड" का नारा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय आर्टिस्ट्स को डिजिटल युग की ताकत को पहचानना चाहिए और हमारे कल्चर को दुनियाभर में प्रमोट करना चाहिए। जैसे विदेशी आर्टिस्ट भारत में परफॉर्म कर रहे हैं और उन्हें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से सपोर्ट मिल रहा है, वैसे ही हमारे आर्टिस्ट्स को भी दुनियाभर में हमारे कल्चर को प्रमोट करना चाहिए।
पीएम मोदी के भाषण के बाद भारतीय म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म गाना डॉट कॉम ने तुरंत ही #BharatKaGaana कैंपेन लॉन्च किया, जिसके अंतर्गत भारतीय म्यूजिक और आर्टिस्ट्स को प्रमोट किया जाएगा। इस कैंपेन के लॉन्च के कुछ ही घंटों में दुनियाभर में पहचान मिल गई है और संगीतप्रेमी लगातार भारतीय आर्टिस्ट्स को सुन रहे हैं। गाना ऐप का कैंपेन #BharatKaGaana लोगों के साथ अच्छे से कनेक्ट कर रहा है और इसे संगीतप्रेमियों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है।
