बॉलीवुड

Alia Bhatt नहीं बल्कि इस हसीना को Ranbir Kapoor की दुल्हन बनते हुए देखना चाहती थीं Karisma Kapoor, जानिए नाम

Karisma Kapoor wished Ranbir to Marry THIS Actress: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने साल 2022 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शादी की थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर चाहती थीं कि उनका भाई सोनम कपूर से शादी करे।

Image

Karisma Kapoor-Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

Karisma Kapoor wished Ranbir to Marry THIS Actress: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ियों में से एक है। काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में होने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। इस शादी में रणबीर-आलिया के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। एक समय ऐसा भी था जब रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) थीं कि उनका भाई इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर की बेटी से शादी करे।

करिश्मा कपूर का मन था कि रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को अपनी दुल्हन बनाए। बता दें रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सवारिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में दनो की केमिस्ट्री को लोगों ने भी खूब पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर ने सोनम कपूर को कुछ समय के लिए डेट भी किया था लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और इनका ब्रेकअप हो गया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी को 2 साल पूरे हुए हैं इस शादी से दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम राहा है। रणबीर और आलिया ने बीते साल अपनी बेटी राहा का नूरानी चेहरा दुनिया को दिखाया था। वहीं दूसरी ओर सोनम कपूर ने भी बिजनेसमैन आनंद अहुजा से शादी की है और दोनों का एक बेटा वायु है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article