Tara Sutaria Praise Tiger Shroff in BMCM: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की नई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) ईद के दिन यानी 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंची थी। इस फिल्म का प्रमोशन करने में टाइगर श्रॉफ ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिल्म में भले ही पहले दुनिया भर में शानदार ओपनिंग ली थी लेकिन इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। फिल्म क्रिटिक्स और लोगों ने भी 'बड़े मियां छोटे मियां' को मिले-जुले रिव्यू दिए थे। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने फिल्म देखने के बाद टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
'बड़े मियां छोटे मियां' देखने के बाद तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ के प्रदर्शन की खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'स्ट्रेंग्थ से स्ट्रेंग्थ तक, मेरे टी उर्फ टाइगर! गर्व है आप जो कुछ भी करते हैं।' टाइगर श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तारा सुतारिया के मैसेज का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'थैंक यू।' बता दें इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।
बता दें तारा सुतारिया ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर 2' में काम किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल नहीं रही थी। फिल्म में अनन्या पांडे भी लीड रोल में दिखाई दी थीं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया फिल्म 'हीरोपंती 2' में भी नजर आ चुके हैं।
