बॉलीवुड

Thamma X Review: रिलीज होते हुए एक्स पर ट्रेंड करने लगी थामा, आयुष्मान-रश्मिका की मूवी को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

Thamma X Review: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। ट्वीटर पर लोग फिल्म थामा को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है फिल्म के बारे में लोग क्या कह रहे हैं।

Image

pic credit- thamma movie

Thamma X Review: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म थामा आज सिनमाघरों में रिलीज हो गई है। जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ तभी से लोगों ने फिल्म को देखने का मन बना लिया था। अब रिलीज होने के साथ ही लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। अब तो फिल्म थामा एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। तमाम लोग फिल्म के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है फिल्म के बारे में लोग क्या कह रहे हैं।

फिल्म थामा को लेकर लोगों ने कही ये बात

एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा रिलीज होने के साथ ही एक्स पर छा गई है। फिल्म थामा को तमाम लोग प्यार दे रहे है। सभी लोग आयुष्मान से लेकर रश्मिका की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने मूवी देखने के बाद ट्वीट किया, 'मुझे फिल्म काफी पसंद आई कैमियो देखने के लिए तैयार रहे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने धमाल मचा दिया है।' बाकी लोग भी फिल्म थामा को पसंद कर रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।

फिल्म थामा पहले दिन करेगी इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा के लिए दिवाली पर अच्छी शुरुआत की भविष्यवाणी की है, जिसमें पहले दिन 18-20 करोड़ की कमाई कर पाएगी। फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और मलाइका अरोड़ा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने फिल्म थामा में डांस का तड़का लगाया है। बताते चलें कि आज के दिन हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत भी रिलीज हुई। इस फिल्म को भी लोग प्यार दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 8 करोड़ तक कमाई कर सकती है। ऐसे में ये मूवी आगे चलकर थामा को टक्कर दे सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article