बॉलीवुड

Jaya Bachchan Angry : पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, यूजर्स ने क्लास लगाते हुए कहा- आप घर पर ही रहिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 02:14 AM IST

Jaya Bachchan Angry: जया बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़क जाती है। उनका वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Image

jaya bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। बॉलीवुड के दोनों सुपर स्टार्स ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन दिनों जया बच्चन अपने काम के अलावा गुस्से को लेकर भी चर्चा में हैं। अक्सर जया बच्चन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमें वो आगबबूला होते दिखाई देती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जया अपनी नातिन नव्या के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक फैशन शो में नव्या नंदा के साथ पहुंची थीं। मीडिया के लोग जब उनकी फोटो क्लिक करने लगते हैं तो वो भड़क जाती हैं।

जया ने पैपराजी की लगाई क्लास

वीडियो में जया बच्चन पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। उनके साथ नव्या नवेली नंदा चलते हुए हुए नजर आ रही हैं। जया को आते हुए देख पैपराजी ने उनकी फोटो क्लिक की। एक पैपराजी ने जैसे ही ठहाका लगाया, तो एक्ट्रेस ने कहा मुझे आशा है कि आप दोगुने होंगे और गिरेंगे। इसके बाद एक्ट्रेस कैमरे में देखकर करती हैं, आप लोग कौन हैं? आप लोग मीडिया से हैं? कौन-सी मीडिया से हैं? इसके बाद कुछ लोग विरल भयानी और मानव मंगलानी जैसे पैपराजी टीम का नाम लेते हैं। जया गुस्से में कहती हैं कि क्या? कौन? कौन सा अखबार है ये ?

जया का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप लोग इसे लाइमलाइट क्यों देते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे नहीं पता ये इतनी बदतमीज क्यों है। इससे पहले भी जया बच्चन का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पैपराजी पर भड़क गई थीं। जया बच्चन ने हाल ही में बताया था कि उनके नाती अगस्तय नन्दा अक्सर फिल्म कभी खुशी कभी गम देखते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article