बॉलीवुड

इस मॉडल की आंखों में ऐसे डूबे Shoaib Malik कि लग गई शादीशुदा जिंदगी में आग, Sania Mirza संग हुआ तलाक!!

Shoaib Malik-Sania Mirza divorce real reason: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक-सानिया मिर्जा के तलाक की असली वजह मॉडल आयशा उमर हैं। शोएब ने एक साल पहले आयशा संग बोल्ड फोटोशूट कराया था, जिसके दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद से ही सानिया-शोएब के बीच दूरियां आने लगी थीं।

Image

इस मॉडल की आंखों में ऐसे डूबे Shoaib Malik कि लग गई शादीशुदा जिंदगी में आग, Sania Mirza संग हुआ तलाक!!

Shoaib Malik-Sania Mirza divorce real reason: पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों खबरों में है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब और सानिया के बीच तलाक हो चुका है और इन दिनों दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शोएब और सानिया के तलाक से फैंस और परिवार काफी परेशान हैं। इन दोनों ने साल 2010 में शादी रचाई थी और खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे। इनकी शादीशुदा जिंदगी में अचानक से ऐसा क्या हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई, यह किसी को नहीं पता था लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर की वजह से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादीशुदा जिंदगी में आग लगी है।

आयशा उमर की आंखों में ऐसे डूबे शोएब कि सानिया मिर्जा का प्यार भी नहीं रहा याद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोएब मलिक और आयशा उमर ने बीते साल एक बोल्ड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट के दौरान आयशा और शोएब की दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई। शोएब ने कुछ वक्त पहले मीडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि फोटोशूट के दौरान आयशा ने उनकी काफी मदद की। इसी फोटोशूट से शोएब-आयशा के बीच दोस्ती शुरू हुई और दोनों प्यार करने लगे। आयशा संग नजदीकियों के चलते ही शोएब ने सानिया से दूरियां बनानी शुरू कर दीं और बात तलाक तक आ गई।

Sania Shoaib

Sania Shoaib

शोएब मलिक-सानिया मिर्जा ने तलाक का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के एक करीबी ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है कि दोनों अब साथ नहीं हैं और इनका तलाक हो चुका है। हालांकि सानिया-शोएब ने अभी तक तलाक का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फैंस अभी भी मान रहे हैं कि ये दोनों बिगड़ते हालात सुलझा लेंगे और इनकी शादी बची रहेगी लेकिन इनके करीबी ने जो दावा किया है, उसके बाद कई लोगों की नींदें उड़ी हुई हैं। सानिया मिर्जा को पाकिस्तान के लोगों का भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। देखना होगा कि सानिया-शोएब कब तक तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article