बॉलीवुड

Salman Khan ने 150 करोड़ रुपये से घटाई फीस, फ्री में कर रहे काम

सलमान खान सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं, जो 150 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। हालांकि रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में उन्होंने फ्री में काम किया है। आइए आपको इसका कारण बताते हैं...

Image

Salman Khan ने घटाई अपनी फीस

KEY HIGHLIGHTS
  • एक फिल्म के लिए 100-150 करोड़ लेते हैं सलमान
  • रितेश की राजा शिवाजी के लिए नहीं ली फीस
  • दोस्तों के लिए फ्री में काम करते हैं सलमान

बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं, जो एक-एक मूवी के 100-150 करोड़ रुपये वसूल लेते हैं। सलमान द्वारा इतनी मोटी फीस लेने की एक बड़ी वजह ये भी है कि वो अपनी खराब-से-खराब मूवी को बम्पर ओपनिंग भी दिलवा देते हैं, जिस कारण मेकर्स उन्हें भारी रकम देने से कतराते नहीं हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा कारोबार नहीं कर रही हैं और अब खबर आई है कि भाईजान ने अपनी फीस 100% घटा दी है। सलमान खान द्वारा घटाई गई फीस की वजह उनकी फ्लॉप होती मूवीज हैं या फिर कारण कुछ और...? आइए आपको बताते हैं... (ये भी पढ़ें: Shakti Kapoor से पहले जीते जी इन सेलेब्स की उड़ी मौत की अफवाह, फैन्स के पैरों तले खिसक गई थी जमीन)

Salman Khan ने 100% घटाई अपनी फीस

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर बीते दिनों रितेश देशमुख ने एक बयान दिया है कि उन्होंने राजा शिवाजी में फ्री में काम किया है। रितेश ने बताया कि सलमान खान ने राजा शिवाजी में काम करने के लिए एक भी रुपये नहीं लिया है। ऐसा सलमान खान ने इसलिए नहीं किया क्योंकि उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। असल में बात ये है कि सलमान खान रितेश देशमुख के अच्छे दोस्त हैं। रितेश ने जब छत्रपति शिवाजी की जिंदगी पर मूवी बनाने का फैसला लिया है तो सलमान खान ने उन्हें फोन करके खुद कहा कि वो इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। सलमान खान अपने दोस्तों को प्रोजेक्ट्स को मदद करने के लिए ऐसे करते रहते हैं। पहले भी सलमान खान ने प्रीति जिंटा और अजय देवगन जैसे दोस्तों की फिल्मों में फ्री में काम किया है। (ये भी पढ़ें: रामायण के हनुमान के बेटे ने रचाई मुस्लिम से शादी... चंद सालों में उजड़ा संसार, बेटा भी ले गई मायके)

Salman Khan in Raja Shivaji

Salman Khan in Raja Shivaji

Raja Shivani में है Salman Khan का धमाकेदार कैमियो

बीते वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का धमाकेदार कैमियो है। वो छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक के किरदार में दिखाई दिए हैं। थिएटर्स से सामने आए वीडियोज के अनुसार, जब सलमान खान स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शक चीखने लगते हैं। सलमान खान के साथ-साथ राजा शिवाजी में संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन ने भी फ्री में काम किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article