बॉलीवुड

Salman Khan ने घटाया 8 किलो वजन, 60 साल में दिखी चेहरे पर जॉलाइन

सलमान खान की ताजा तस्वीरें इंटरनेट को हिला रही हैं क्योंकि इनमें वो पहले से ज्यादा जवान दिखाई दे रहे हैं। कुछ वक्त पहले सलमान के चेहरे पर उम्र दिख रही थी, वहीं अब उनकी जॉलाइन हैरान कर रही है।

Image

Salman Khan weight loss journey for new movie

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने घटाया 8KG वजन
  • अगली मूवी में नयनतारा के साथ आएंगे नजर
  • फैन के साथ सलमान खान की पिक्स वायरल

Salman Khan Weight Loose Journey: एक्टर सलमान खान पिछले काफी लम्बे समय से अपने फैंस को फिटनेस गोल देते आ रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी सलमान खान जितने यंग दिखते हैं, वो उनके जूनियर एक्टर्स को भी चौंकाता है। अब सलमान खान की ताजा तस्वीर ही ले लीजिए, जिसमें उनकी जॉलाइन दिखाई दे रही है। 60 साल की उम्र में सलमान खान जिसने फिट दिख रहे हैं, वो चौंकाने वाला है। भाईजान की तस्वीरें देखने के बाद हर कोई ये कहने को मजबूर हो गया है कि सलमान खान ने अपनी नई मूवी के लिए कम से कम 8 किलो वजन कम किया है। जल्द ही वो नयनतारा के साथ एक धमाकेदार एक्शन ड्रामा में दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने इतनी मेहनत की है। (ये भी पढ़ें: ज्योति सिंह ने पति Pawan Singh पर कसा तंज, बोलीं 'औरत की हाय तुम्हें बर्बाद...')

Salman Khan New Look

Salman Khan New Look (Image Source: Twitter)

कुछ वक्त पहले ऐसे दिख रहे थे Salman Khan

अभिनेता सलमान खान कुछ वक्त पहले मीडिया द्वारा स्पॉट किए गए थे। उस दौरान उनकी फोटोज ने इंटरनेट हिला दिया था क्योंकि वो उनमें काफी बूढ़े दिखाई दे रहे थे। सिकंदर की फ्लॉप का दर्द झेल रहे लोगों ने उन तस्वीरों को देखने के बाद ये कहना शुरू कर दिया था कि भाईजान का वक्त अब खत्म हो गया है लेकिन सलमान खान की ताजा तस्वीरें देखने के बाद उनके आलोचकों को अपनी ही बातें चबानी पड़ रही हैं। वायरल हो रही ताजा तस्वीरों में सलमान खान अपनी एक फिजिकली डिसेबल्ड फैन के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Salman Khan ने 150 करोड़ रुपये से घटाई फीस, फ्री में कर रहे काम)

Salman Khan Older Look

Salman Khan Older Look

Eid 2027 पर रिलीज होगी Salman Khan की एक्शन ड्रामा

सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की नई मूवी शुरू की है, जिसमें उनके साथ नयनतारा भी दिखाई देंगी। सलमान-नयनतारा इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं क्योंकि मेकर्स ने इसे अगले साल ईद पर रिलीज करने का प्लान बनाया है। सालों से ईद पर सलमान खान अपनी मूवीज लाते रहे हैं लेकिन पिछली एक-दो ईद उनके फैंस के लिए उतनी एक्साइटेड नहीं रही हैं। जब से सलमान ने अपनी नई एक्शन फिल्म को ईद पर लाने का ऐलान किया है, हर कोई सातवें आसमान पर है। बताते चलें कि अगले साल ही ईद के मौके पर प्रभास अपनी नई फिल्म स्पिरिट लाएंगे, जिसे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article