Vishesh Bhatt on Mustafa Zahid Awarapan 2: बॉलीवुड के फेमस स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और इमरान हाशमी के किरदार के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी दर्शकों के बीच खूब बातों में है। खासकर 2007 में आई ‘आवारापन’ (Awarapan) के गाने ‘तो फिर आओ’ (Toh Phir Aao) और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ (Tera Mera Rishta) को नए अंदाज में पेश किए जाने पर काफी चर्चा हुई। इन दोनों गानों की पहचान पाकिस्तानी गायक मुस्तफा जाहिद (Mustafa Zahid) की आवाज से जुड़ी रही है। ऐसे में जब ‘आवारापन 2’ में उनकी जगह दूसरी आवाजें सुनाई दीं, तो कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर मुस्तफा को वापस क्यों नहीं लाया गया। अब फिल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट (Vishesh Bhatt) ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ...' Awarapan 2 हिट होते ही Parveen Hashmi ने पति Emraan Hashmi पर लुटाया प्यार
विशेष भट्ट ने दिया ये रिएक्शन
फिल्म आवारापन 2 को लेकर उठ रहे सवालों पर अब विशेष भट्ट ने रिएक्शन दिया है। Hindustan Times से बातचीत में ‘आवारापन 2’ के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट से मुस्तफा जाहिद को फिल्म से हटाए जाने को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि ये बदलाव होना ही था। उन्होंने कहा, 'मुझे कई बार ये सवाल बेवजह लगते हैं। जैसे, मैं ‘जन्नत 2’ का हिस्सा नहीं था। लेकिन कोई मुझसे ‘जन्नत’ तो नहीं छीन सकता। मैंने उसे बनाया है। फिर लोग क्यों सोचते हैं कि किसी से कुछ छीन लिया गया है? इनमें से कुछ बातें इंटरनेट की वजह से ज्यादा बढ़ जाती हैं और कई बार फैंस कलाकार को ये कहकर भी बहका देते हैं कि आपकी इज्जत नहीं रखी गई। इसका इन सब चीजों से कोई लेना-देना नहीं है। जो आपका है, वो हमेशा आपका ही रहेगा।' बता दें कि फिलहाल पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर रोक है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:सीक्वल हिट होते ही 'Awarapan 3' की तैयारियां हुईं शुरू? बिलाल सिद्दीकी ने बताया क्या है मेकर्स का प्लान
‘आवारापन 2’ देखकर भावुक हुए मुस्तफा जाहिद
मुस्तफा जाहिद ने हाल ही में एक पोस्ट में लिखा, 'करीब दो दशक पहले ‘आवारापन’ ने मुझे लाखों लोगों के दिलों में जगह दी थी। आज रात थिएटर में बैठकर ‘आवारापन 2’ देखते हुए ऐसा लगा जैसे वक्त थम गया हो। फिल्म के शुरुआती एक मिनट में मेरी जिंदगी के 19 साल मेरी आंखों के सामने से गुजर गए।' मुस्तफा ने ये भी कहा कि फिल्म में गाने के दोबारा बनाए गए वर्जन से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।
