बॉलीवुड

'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ...' Awarapan 2 हिट होते ही Parveen Hashmi ने पति Emraan Hashmi पर लुटाया प्यार

Parveen Hashmi Post: आवारापन 2 की सफलता के बीच इमरान हाशमी की पत्नी परवीन हाशमी का पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने एक्टर के संघर्ष, मेहनत और सफलता पर जमकर प्यार लुटाया है।

Image

इमरान हाशमी की वाइफ ने लुटाया प्यार (pic credit-instagram)

Parveen Hashmi Post: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की कमाई ने सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ डाले है। इस बीच इमरान हाशमी की वाइफ परवीन हाशमी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में परवीन हाशमी ने इमरान पर जमकर प्यार लुटाया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेगी TV की मधुबाला, विवियन डीसेना संग कर चुकी हैं रोमांस)

इमरान हाशमी की वाइफ ने लुटाया प्यार

इमरान हाशमी की पत्नी ने फिल्म आवारापन 2 की सफलता के बाद एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। परवीन ने लिखा, 'इमी को आज इस मुकाम तक पहुंचने में 23 साल लग गए। 23 साल का धैर्य, समर्पण, विश्वास, मेहनत और अनगिनत दुआएं। कुछ शुक्रवार ऐसे आए, जिन्होंने बहुत खुशी दी और कुछ शुक्रवार दिल टूटने और निराशा के भी रहे। लेकिन उन्होंने कभी किसी चीज को अपनी आगे की यात्रा रोकने नहीं दिया। वह लगातार काम करते रहे और उन्हें हमेशा विश्वास था कि एक दिन उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।” परवीन ने इमरान की मेहनत और अपने काम के प्रति उनकी लगन के बारे में भी बात की। परवीन ने खुद देखा है कि इमरान हर प्रोजेक्ट में कितना दिल और मेहनत लगाते हैं। फिल्म की सफलता के बावजूद उनका व्यवहार नहीं बदला है। परवीन ने बताया कि लोग उनसे पूछते हैं कि इतनी बड़ी सफलता मिलने के बाद भी इमरान इतने शांत और जमीन से जुड़े कैसे हैं।

उन्होंने लिखा, 'यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है।' इसके बाद परवीन ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की एक मशहूर लाइन का जिक्र करते हुए कहा, 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ।' परवीन ने बताया कि उन्होंने इमरान को रोजाना स्क्रिप्ट पढ़ते, डायलॉग याद करते और सीन की तैयारी करते देखा है। कई फिल्मों के लिए उन्होंने तेलुगू भाषा के डायलॉग भी सीखे। इसके अलावा वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, सही खान-पान का ध्यान रखते हैं और छुट्टियों में भी अपनी दिनचर्या नहीं तोड़ते। अपने पोस्ट के अंत में परवीन ने इमरान पर गर्व जताते हुए लोगों को अपने सपनों को कभी न छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें, अनुशासन बनाए रखें और अपनी यात्रा का आनंद लें।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article