बॉलीवुड

Ashok Kumar Birthday: काजोल की नानी पर आ गया था 'दादा मुनि' अशोक कुमार का दिल, 10 साल बाद टूट गया रिश्ता!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:14 AM IST

Ashok Kumar Birthday: बॉलीवुड के प‍हले सुपरस्‍टार, 'दादा मुनि' के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार का आज जन्‍मदिन है। इस मौके पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Image

Ashok Kumar Birthday: काजोल की नानी पर आ गया था 'दादा मुनि' अशोक कुमार का दिल, 10 साल बाद टूट गया रिश्ता!

Ashok Kumar Birthday:बॉलीवुड में 'दादा मुनि' के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार का आज जन्‍मदिन है। आज ही के दिन साल 1911 में भागलपुर में उनका जन्‍म हुआ था। करीब 300 फिल्‍मों में काम करने वाले अभिनेता की पहचान पहले एंटी हीरो के रूप में हुई थी। 1936 में आई फ‍िल्‍म बाम्बे टॉकीज की फिल्म जीवन नैया में वह पहली बार पर्दे पर नजर आए। इस फिल्म से इनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया। 40 और 50 के दशक में उन्‍होंने अपने काम का ऐसा लोहा मनवाया कि आज भी पर्दे पर उनकी मौजूदगी प्रभावित करती है।

1968 में आई फिल्म आर्शीवाद के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं 1988 में दादा साहब फाल्के अवार्ड और 1998 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड भी उन्‍हें दिया गया। अशोक कुमार के अभिनय की तारीफ होती है तो उनकी फ‍िल्‍म 'कंगन', 'बंधन' और 'झूला' और 1963 में प्रदर्शित 'बंदिनी' को भुलाया नहीं जा सकता है। दूरदर्शन के कई धारावाहिकों से उन्‍होंने घर घर में पहचान बनाई। अशोक कुमार एक्टिंग के साथ-साथ पेंटर और होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे। वह संगीत नाटक अकादमी, फ‍िल्‍मफेयर भी वह प्राप्‍त कर चुके थे।

भारत सरकार ने उनके सम्‍मान में डाक टिकट भी जारी किया था। अशोक कुमार मशहूर गायक किशोर कुमार के बड़े भाई थे। अशोक कुमार के 76वे जन्मदिन पर किशोर कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं छह दशक तक सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए।

रिश्‍ते में काजोल की नानी लगने वाली अदाकारा नलिनी जयवंत और अशोक कुमार की जोड़ी पर्दे पर खूब जमती थी। नलिनी काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन सिस्टर थीं। साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे को द‍िल दे बैठे। दोनों का ये रिश्ता क़रीब 10 सालों तक चला लेकिन यह रिश्‍ता किसी अंदाम तक नहीं पहुंच सका। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फ‍िल्‍में थीं जिनमें 'काफ़िला', ‘नास्तिक’, ‘काला पानी’, 'जलपरी', 'लकीरें', 'मिस्टर एक्स' और 'तूफान में प्यार कहां' जैसी फि‍ल्में शामिल हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article