बॉलीवुड

Aaryan Khan ने Karan Johar के दिखाया ठेंगा, 100 करोड़ी फिल्म को मारी लात!!

Aaryan Khan says NO to Karan: ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान लम्बे समय से करण जौहर की फिल्म को टालते आ रहे हैं। आर्यन खान फिल्ममेकर बनना चाहते हैं, उन्हें एक्टर बनने में दिलचस्पी नहीं है। करण जौहर ने अब आर्यन खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने का सपना छोड़ दिया है।

Image

Aaryan Khan ने Karan Johar के दिखाया ठेंगा

Aryan Khan says NO to Karan: बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनसे बेहतरीन लॉन्च कोई दूसरा निर्माता नहीं दे सकता है। करण जौहर ने मीडिया को बताया था कि आर्यन जल्द ही अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगे, जिसके बाद वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे को इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे। करण जौहर कई स्टारकिड्स को लॉन्च कर चुके हैं, जिस कारण सभी यह मानने को मजबूर हो गए थे कि करण जौहर ही आर्यन को इंडस्ट्री में पहला मौका देंगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किंग खान के साहबजादे करण जौहर का ऑफर कई बार ठुकरा चुके हैं।

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी है कि करण जौहर काफी समय से आर्यन खान को एक्टर बनने की सलाह दे रहे हैं ताकि वो उन्हें अपने बैनर से लॉन्च कर पाएं। आर्यन खान लगातार करण जौहर का ऑफर ठुकरा रहे हैं क्योंकि वो एक्टर नहीं बनना चाहते हैं। सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि आर्यन खान की न सुन-सुनकर करण जौहर भी परेशान हो चुके हैं और उन्होंने आर्यन को लॉन्च करने की जिद छोड़ दी है।

सूत्र के अनुसार, 'करण जौहर एक फिल्म का ऑफर लेकर आर्यन खान के पास गए थे। करण जौहर काफी सीरियस थे लेकिन आर्यन खान ने उनकी बात नहीं मानी। करण जौहर को लगा कि आर्यन खान अभी बच्चे हैं और थोड़े समय के बाद वो समझ जाएंगे लेकिन आर्यन लगातार उनका ऑफर ठुकरा रहे हैं। अब तो करण जौहर ने आर्यन खान से कहना ही बंद कर दिया है कि उन्हें एक्टर बनना चाहिए। आर्यन खान फिल्ममेकर बनना चाहते हैं। आर्यन दिखने में बहुत अच्छे हैं लेकिन उनकी दिलचस्पी फिल्ममेकिंग के दूसरे डिपार्टमेंट्स में है। करण जौहर ही नहीं बल्कि जोया भी आर्यन को लॉन्च करना चाहती थीं लेकिन उन्होंने जोया को भी ठेंगा दिखा दिया।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article