क्यों अवॉर्ड फंक्शंस को अजय देवगन ने मारी थी लात, 23 साल बाद पत्नी काजोल ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 04:48 PM IST

Kajol Revelation: अवॉर्ड फंक्शंस में शामिल ना होने की वजह से कई बार अजय देवगन सवालों के घेरे में आ चुके हैं। अब 23 साल बाद अजय देवगन की पत्नी काजोल ने यह खुलासा कर दिया है>

क्यों अवॉर्ड फंक्शंस को अजय देवगन ने मारी थी लात, 23 साल बाद पत्नी काजोल ने किया खुलासा
Photo Credit: Instagram

Why Ajay Devgn Stopped Attending Awards Functions, Kajol Revealed: फिल्मों और शोज के बाद अगर दर्शकों को किसी चीज का इंतजार रहता है तो वह हैं अवाॅर्ड फंक्शंस। दर्शकों को अवॉर्ड फंक्शंस देखना बहुत पसंद होता है क्योंकि इन फंक्शंस में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंसेज होती हैं। इसके साथ लोग यह जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं कि किसे बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर आदि के खिताब मिले हैं। इन अवॉर्ड फंक्शंस में जो सितारे मौजूद होते हैं वह भी सुर्खियों में छा जाते हैं। लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जिन्हें अवॉर्ड फंक्शन में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इनमें से एक बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन हैं। 

अवॉर्ड फंक्शंस‌ को अजय देवगन ने मारी थी लात 

पिछले कई साल से अजय देवगन ने खुद को अवाॅर्ड फंक्शन से किनारे कर लिया है। उन्हें अवॉर्ड फंक्शंस में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। कई बार अजय देवगन को अवाॅर्ड फंक्शन से आधारित सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों का जवाब देते हुए कई बार अजय देवगन ने यह कहा है कि उन्हें अवॉर्ड फंक्शंस बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन अवॉर्ड फंक्शंस में इसलिए नहीं जाते हैं क्योंकि एक्टर-डायरेक्टर यह मानते हैं कि ऐसे फंक्शंस पैसे कमाने का एक जरिया हैं। लेकिन हाल ही में काजोल ने 23 साल बाद यह खुलासा किया कि अजय देवगन अवॉर्ड फंक्शंस में शामिल क्यों नहीं होते हैं।

काजोल ने किया खुलासा

बॉलीवुड अदाकारा काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अजय देवगन की एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर साझा करने के साथ काजोल ने 23 साल बाद इस बात का खुलासा किया है कि अजय देवगन को अवाॅर्ड फंक्शंस में जाना क्यों पसंद नहीं है। काजोल ने यह तस्वीर शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा 'दौड़ना, चलना, लंगड़ाना, किक करना, चिल्लाना 23 साल बाद हम यहां हैं। क्या हमें मेडल मिलना चाहिए या हमें प्यार भरी नजरों से देखना चाहिए? कुछ भी हो हम यह जानते हैं कि अवॉर्ड फंक्शंस को लेकर तुम क्या महसूस करते हो। मैं तुम्हारे सामने सिर झुकाती हूं अभी। काजोल की इस तस्वीर पर अजय देवगन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि 'मुझे मेरा अवाॅर्ड 23 साल पहले ही मिल गया है।' 

End of Article