Jaan Hai Meri Teaser: सामने आया राधे श्याम के गाने 'जान है मेरी' का टीजर, देखें प्रभास का दिलकश अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 02:50 PM IST

Radhe Shyam Song Jaan Hai Meri Teaser: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फ‍िल्‍म राधे श्‍याम के पहले गाने जान है मेरी का टीजर सामने आ गया है।

Jaan Hai Meri Teaser: सामने आया राधे श्याम के गाने 'जान है मेरी' का टीजर, देखें प्रभास का दिलकश अंदाज

Radhe Shyam Song Jaan Hai Meri Teaser:  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राधे श्याम को लेकर चर्चा में हैं। 11 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रभास की राधे श्याम रिलीज होने वाली है। गुरुवार को प्रभास और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फ‍िल्‍म राधे श्‍याम के पहले गाने जान है मेरी का टीजर सामने आ गया। गाने के टीजर में प्रभास और पूजा का दिलकशन अंदाज नजर आया है। दोनों के बारिश के बीच दिखाया गया है। प्रभास के हाथ में छाता है और पूजा भीगती हुई नजर आ रही हैं। 

मेकर्स द्वारा टीजर के अंत में यह भी बताया गया है कि ये पूरा गाना कब आएगा। 'जान है मेरी' पूरा गाना 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है जबकि इसे कंपोज किया है अमाल मलिक ने। इस गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। 

फिल्म राधे श्‍याम पीरियड ड्रामा लव स्टोरी है जो 1970 के दशक को देखते हुए बनी है। इसकी शूटिंग यूरोप में हुई है। राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री के साथ सथ्यन और प्रियदर्शी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इसका बजट 300 करोड़ रुपए है। मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि ये प्यार और किस्मत के बीच एक युद्ध की कहानी है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए खासा उत्साहित हैं। 

प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फ‍िल्‍म राधे श्‍याम भी कोरोना की वजह से टल गई थी। बिग बजट फिल्म राधे श्‍याम 14 जनवरी 2022 को रिलीज होनी थी लेकिन इसे कोरोना के चलते टाला गया था। अब राधे श्याम के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज 11 मार्च रखने का फैसला किया है।

End of Article