Ishq Vishk Rebound: कौन हैं ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना, इस फिल्म से कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 10:40 PM IST

Ishq Vishk Rebound: ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं पश्मीना, शाहिद कपूर की पहली फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल में नजर आएगी। इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म ने पश्मीना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में पश्मीना के साथ साथ रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल भी फिल्म में शामिल  हैं। 

Ishq Vishk Rebound: कौन हैं ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना, इस फिल्म से कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू

Ishq Vishk Rebound: फिल्म निर्माता राजेश रोशन की बेटी और अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन हिंदी फिल्मों में अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। पश्मीना, रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल के साथ, शाहिद कपूर की पहली फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल में दिखाई देंगी। ऋतिक,अभिनेता सबा आजाद और उनके पिता राकेश रोशन ने पश्मीना को बॉलीवुड फिल्मों में उनके डेब्यू के लिए बधाई दी है।

दो दशकों बना इश्क विश्क का सीक्वल 
साल 2003 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इश्क विश्क में अमृता राव, विशाल मल्होत्रा ​​और शेनाज ट्रेजरी ने बेहतरीन भूमिका अदा की थी। अब लगभग दो दशकों के बाद इश्क विश्क का सीक्वल रिलीज होने जा रहा है। टिप्स इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस सीक्वल में अभिनेताओं के पहले लुक जारी किया है। फिल्म का पहला लुक जारी करते हुए लिखा, ‘जब रिश्तों को ऐप्स पर खोजा जाता है, और एक चैट से खत्म किया जाता है, तो आप जानते हैं कि प्यार को अपग्रेड की जरूरत है। ‘ISHQ VISHK REBOUND’ अब समय मूव ऑन करने का है। फिल्म को आज की समय में ढालने के लिए कहानी को यकीनन आधुनिक बनाया गया है।

पश्मीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक   
वीडियो की शुरुआत में इश्क विश्क का पोस्टर दिखाया गया। इश्क विश्क रिबाउंड में शाहिद और अमृता की जगह रोहित और पश्मीना, और विशाल और शेनाज की जगह जिब्रान और नैला शामिल हैं। पश्मीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसा लगता है कि सालों की तपस्या और कड़ी मेहनत आखिरकार रंग ला रही है। मैं फिल्मी स्क्रीन पर अपने डेब्यू के लिए लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं और थोड़ी घबराहट भी है।’

इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म से केवल पश्मीना ही अपना डेब्यू कर रही हैं। उनके अलावा फिल्म में मौजूद रोहित इससे पहले डियर जिंदगी, मिसमैच्ड, द स्काई इज पिंक और लूडो में काम कर चुके हैं। नैला थप्पड़, बरेली की बर्फी और तमाशा में नजर आ चुकी हैं। इस बीच, जिब्रान को 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान और काजोल के बेटे की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। हालांकि एक युवा अभिनेता के रूप में यह उनकी पहली फिल्म होगी।

End of Article