IIFA का 3 जून से हुआ आगाज, नोरा फतेही संग शाहिद कपूर देंगे सिजलिंग परफॉर्मेंस, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 12:29 AM IST

IIFA 2022 in Abu Dhabi: अब नोरा फतेही और शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एकसाथ डांस करते दिख रहे हैं...

IIFA का 3 जून से हुआ आगाज, नोरा फतेही संग शाहिद कपूर देंगे सिजलिंग परफॉर्मेंस, वायरल हुआ वीडियो

IIFA 2022 शुरू हो चुका है, इसबार ये इवेंट अबू धाबी में हो रहा है। इस इवेंट में शामिल होने बॉलीवुड स्टार सलमान खान, शाहिद कपूर, सारा अली खान, मनीष पॉल, फराह खान, नोरा फतेही जैसे कई सेलेब्स अबू धाबी पहुंचे हैं। सभी इस इवेंट के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं, स्टार्स अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। इससे पहले सारा अली खान और अनन्या पांडे की बीटीएस तस्वीरें सामने आई थीं। जहां एक तरफ सारा 'चका चक' सॉन्ग पर परफॉर्म करने वाली हैं, वहीं अनन्या पांडे भी आईफा में अपनी पहली परफॉर्मेंस देंगी। साथ ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने सॉन्ग 'सामी' पर डांस करेंगी।

अब नोरा फतेही और शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एकसाथ डांस करते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक्स और कमेंट्स की बारिश कर डाली है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा-शाहिद का हाथ पकड़कर उन्हें डांस स्टेप करना बता रही हैं। वहीं, शाहिद भी डांस स्टेप्स करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री सिजलिंग लग रही है। वहीं उनके बैकग्राउंड में IIFA अवॉर्ड की तस्वीर दिख रही है। साफ है ये वीडियो आईफा के लिए डांस की रिहर्सल के दौरान का है। 

IIFA का प्रोग्राम धमाकेदार होने वाला है। अबू धाबी में चल रहे इवेंट में 3 जून को बी-टाउन सेलेब्रिटी आईफा के ग्रीन कार्पेट पर शानदार प्रदर्शन किया। यह शाम 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच हुआ। इसके बाद शो शाम 7 बजे शुरू हुआ। जहां दर्शकों को एक फैशन शो देखने को मिला। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स को पुरस्कार भी दिए गए। इस कार्यक्रम की मेजबानी बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर ने की। 

आपको बता दें की Izzhaar IIFA 2022 के लिए ऑफिशियल इन्विटेशन पार्टनर है। इस साल का इन्विटेशन बॉक्स इन्होंने ही क्रिएट किया है। इसे फराह खान और अपारशक्ति खुराना ने अनवील किया था। आप यहां इस खूबसूरत इन्विटेशन बॉक्स की तस्वीर देख सकते हैं। 

4 जून को अवॉर्ड्स की अंतिम शाम होगी, जिसे सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल द्वारा होस्ट किया जाएगा। ग्रीन कार्पेट शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा और इसके बाद सेलेब्स आईफा के मंच पर लाएंगे। यहां शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, अनन्या पांडे, नोरा फतेही और दिव्या खोसला कुमार परफॉर्म करने वाली हैं।

End of Article