मौत से चंद घंटे पहले सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने रिकॉर्ड किया था VIDEO, इंटरनेट पर हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2020, 05:22 PM IST

Sushant Ex. Manager Disha Last VIDEO: मौत वाली रात दिशा सालियान ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी और मस्ती में डांस करते हुए अपना वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

मौत से चंद घंटे पहले सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने रिकॉर्ड किया था VIDEO, इंटरनेट पर हुआ वायरल

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है और अभिनेता की मौत के बाद उनसे कुछ दिन पहले  कथित तौर पर आत्महत्या करने वालीं उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान का केस भी संदेह के घेरे में आ गया है। मामला हर गुजरते दिन के साथ बदल रहा है। दोनों की मौत रहस्यमयी घटनाएं बनती जा रही हैं। इस मामले के कई पहलू हैं और दिशा की मौत को सुशांत की आत्महत्या से जुड़ी अहम कड़ी माना जा रहा है।

सुशांत के मामले में सामने आए सबूतों ने दिशा के मामले को भी उलझा दिया है। इसके चारों ओर कई अटकलें लगाई जा रही हैं और नई नई थ्योरी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा ने कथित तौर पर अपनी ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी की और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अब उनकी मौत की रात पार्टी का एक वीडियो वायरल हो गया है।

गाने पर डांस करते हुए रिकॉर्ड किया था वीडियो:
वीडियो में दिशा सालियान को फिल्म 'मिशन कश्मीर' के के हिट गानों में से एक 'रिन्द पोश' पर थिरकते देखा जा सकता है। यह भी बताया गया है कि उसकी मौत की रात, वह अपने दोस्तों और मंगेतर के साथ पार्टी कर रही थी और उन्होंने शराब भी पी रखी थी। यहां आप वायरल वीडियो देख सकते हैं।

पार्टी में मस्ती के बाद अचानक उदास कैसे हो गईं दिया?
वीडियो को खुद दिशा ने रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी में मस्ती करते देखा जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार रात को दिशा कुछ उदास लग रही थीं और उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। कमरा खोलने पर, दोस्तों ने पाया कि वह बालकनी से नीचे गिर गई थीं। लेकिन ऐसा क्यों हुआ इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

क्या दिशा के साथ हुआ रेप?
रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइम्स नाउ को दिशा की ऑटोप्सी रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली की है कि उनका पोस्टमार्टम मौत के दो दिन बाद किया गया था और साथ ही नाखून और कपड़ों के नमूने भी पुलिस ने जमा नहीं किए।

पोस्टमार्टम के अनुसार दिशा के साथ कोई यौन दुराचार तो नहीं हुआ और न ही रेप के कोई पक्के सबूत मिले हैं लेकिन उनका शव बिना कपड़ों के लाया गया था। दिशा सालियन की 8 जून को कथित आत्महत्या के बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था।

End of Article