Disha Salian Suicide: दिशा सालियान की सुसाइड वाली रात को पार्टी में क्या हुआ था? करीबी दोस्त ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2020, 08:06 AM IST

Disha Salian Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने 8 जून को सुसाइड कर लिया था। अब उनके दोस्त ने बताया है कि उस रात क्या हुआ था।

Disha Salian Suicide: दिशा सालियान की सुसाइड वाली रात को पार्टी में क्या हुआ था? करीबी दोस्त ने किया खुलासा
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। इससे 6 दिन पहले उनकी एक्स- मैनेजर दिशा सालियान ने भी आत्महत्या की थी। सुशांत के सुसाइड को दिशा की मौत से भी जोड़ा जाता रहा है। दिशा ने मुंबई के मलाड़ स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 

शराब पीकर दिशा ने कही थी ये बात

इंडिया टुडे की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके हाथ दिशा के एक करीबी दोस्त के वॉट्सऐप मैसेज वेबसाइट के हाथ लगे हैं। इन मैसेज के मुताबिक, उस रात दिशा अपने दोस्तों और मंगेतर रोहन राय के साथ पार्टी कर रही थी। यहां दिशा काफी ज्यादा शराब पी ली और इसके बाद वो डिप्रेस्ड महसूस करने लगीं और कहने लगीं कि अब कोई भी उनकी परवाह नहीं करता। पार्टी में मौजूद उनकी एक दोस्त ने उन्हें पार्टी खराब ना करने के लिए कहा। 

दिशा ने खुद को कमरे में कर लिया था बंद

इस रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद दिशा अपने बेडरूम में गईं और खुद को अंदर बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया तो उनके मंगेतर और दोस्तों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि दिशा बालकनी से कूद गई हैं। इसके बाद सभी नीचे भागे तो दिशा उस समय तक जिंदा थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह दिशा के करीबी दोस्त द्वारा शेयर किए गए उस मैसेज का एक हिस्सा जो उसने पार्टी में मौजूद एक दोस्त से बात की थी।

इस मैसेज में लिखी थी ये बातें:

'दिशा के मंगेतर रोहन, कॉलेज के दोस्त हिमांशु और दो उसके (दिशा के) बचपन के बेस्ट फ्रेंड नील और दीप व नील की गर्लफ्रेंड इस पार्टी में मौजूद थे।'
यह रोहन और दिशा का घर था जिसे रोहन ने खरीदा था, वो शादी कर यहां शिफ्ट होने वाले थे।

उसे पारिवारिक परेशानियां था और रोहन के साथ होने वाली आम लड़ाई लेकिन रोहन के साथ कोई भी बहुत बड़ा झगड़ा नहीं था।

4 दिन पहले वो मलाड़ के इस घर में शिफ्ट हुई थीं।

कल रात सब यहां आए और उन्होंने शराब पी।

उसने (दिशा ने) बहुत ज्यादा शराब पी ली और वो रोते हुए कहने लगी कि अब कोई भी उसकी परवाह नहीं करता।

दोस्तों ने कहा कि वो अक्सर पीने के बाद भावुक हो जाती है।

रात 8 बजे उसने मेरी दोस्त जीविता को फोन किया और लॉकडाउन के बाद के प्लान के बारे में बात करने लगी।

आधी रात को उसने लंदन में अपने दोस्त को वीडियो कॉल की और यही बात की।

वो रो रही थी तो हिमांशु ने कहा कि क्यों पार्टी पूपर बन रही है टाइप्स।

अगले ही पल वो अपने कमरे में चली गई, कमरा लॉक कर लिया और नल चालू कर दिया।

वो लगातार उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया तो वो दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वो वहां नहीं थी। 

हिमांशु और दीप ने नीचे देखा और पता चला कि क्या हुआ है तो वो भागे। उस समय तक वॉचमैन पुलिस को फोन कर चुका था।

उसका दिल अब भी धड़क रहा था लेकिन शरीर पूरा खराब हो चुका थी। वो उसे दीप की कार से तीन अस्पतालों में लेकर गए लेकिन सभी ने इंकार कर दिया।

चौथे अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा सालियन एक साल से अधिक समय तक एक्टर वरुण शर्मा की मैनेजर रही हैं। साथ ही जानकारी के मुताबिक दिशा ने कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी कई दिग्गज हस्तियों के लिए भी काम किया था।

End of Article