Vikram Vedha Teaser Out: सैफ अली खान- ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' का टीजर रिलीज, देखें दमदार एक्शन ड्रामा की एक झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 11:25 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा का टीजर रिलीज हो गया है। ये साल 2017 में इसी टाइटल से रिलीज हुई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है।

Vikram Vedha Teaser Out: सैफ अली खान- ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' का टीजर रिलीज, देखें दमदार एक्शन ड्रामा की एक झलक

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (विक्रम) और ऋतिक रोशन (वेधा) की फिल्म विक्रम वेधा का टीजर रिलीज हो गया है। ये तमिल फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी और बहुत पसंद की गई थी। फिल्म का ट्रेलर दमदार है। एक मिनट 54 सेकंड का ये टीजर एक्शन से भरपूर है इसके अलावा इसमें दमदार डायलॉग्स भी हैं। 

विक्रम वेधा का टीजर (Vikram Vedha Teaser)

दमदार डायलॉग्स

फिल्म विक्रम वेधा के टीजर की शुरुआत होती है जहां एक कमरे में एक टेबल के सामने सैफ अली खान और ऋतिक रोशन आमने सामने बैठे हैं। वेधा (ऋतित) विक्रम (सैफ) को कहता हैं, 'एक कहानी सुनाएं सर, सब्र और ध्यान दोनों से सुनिएगा। इस बार सिर्फ मजा ही नहीं ताज्जुब भी होगा।' फिल्म में सैफ और ऋतिक के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सरफ और योगिता बिहानी भी हैं। मालूम हो कि इसकी ऑरिजिनल फिल्म में एक्टर आर माधवन और विजय सेथुपति लीड रोल में थे। बता दें कि ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कैसा होगा रोल

फिल्म पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी है। विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान फिल्म में पुल‍िसवाले के रोल में दिखाई देंगी। एक तरह से इस फ‍िल्‍म में ऋतिक और सैफ का पर्दे पर दमदार मुकाबला होने वाला है। 

End of Article