Liger के सीक्वल को विजय देवरकोंडा ने किया कंफर्म, क्या अनन्या पांडे फिर आएंगी नजर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 10:26 PM IST

विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर अनन्या पांडे के साथ अलग-अलग शहरों में प्रमोशन कर रहे हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Liger के सीक्वल को विजय देवरकोंडा ने किया कंफर्म, क्या अनन्या पांडे फिर आएंगी नजर?
Photo Credit: Instagram

Vijay Deverakonda confirm liger 2 : विजय देवरकोंडा अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्टर इन दिनों अनन्या पांडे के साथ लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। लाइगर को तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज हुआ है। विजय ने रिवील किया था कि पैन -इंडिया मूवी का सीक्वल आ सकता है। लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है।

विजय देवरकोंडा आखिरी बार 2020 में वर्ल्ड फेमस लवर में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लाइगर के टीजर और गानों को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में वाट लगा देंगे और आई एम ए फाइटर जैसे डायलॉग्स है। रिलीज से पहले विजय ने रिवील किया कि लाइगर 2 आ सकती हैं। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने कहा, लाइगर का स्क्वील आ सकता है। हालांकि विजय ने फिल्म से जुड़े कोई भी अन्य डिटेल्स को शेयर नहीं किया।

लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक फाइटर को बोलने में मुश्किल होती है। फिल्म में विजय के अपोजिट अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। अनन्या पांडे लाइगर से टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा लाइगर में रोनित रॉय, राम्या कृष्णन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म में बॉक्सर माइक टायसन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा सामंथा रुथ प्रभु के साथ रोमांटिक कॉमेडी खुशी में नजर आएंगे। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

End of Article