Bollywood News Today in Hindi, 19 August 2022 : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नए घर में किया गृह प्रवेश, सलमान खान ने शेयर किया न्यू लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 09:15 PM IST

Bollywood News Today in Hindi, 19 August 2022 : आज पूरे देश में जन्माष्टमी की त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के शुभ दिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नए घर में गृह प्रवेश किया। डेंगू से ठीक होकर कंगना रनौत अपने काम पर लौटीं। आइए जानते हैं 19 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

Bollywood News Today in Hindi, 19 August 2022 : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नए घर में किया गृह प्रवेश, सलमान खान ने शेयर किया न्यू लुक
Photo Credit: Instagram

Bollywood News Today in Hindi, 19 August 2022 : आज का दिन बॉलीवुड स्टार्स के लिए काफी हलचल भरा रहा। जन्माष्टमी के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया बच्चों का खास वीडियो। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। विजय देवरकोंडा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट से लेकर कई स्टार्स चर्चा में छाए रहें। आइए बिना देर किए जानते हैं 19 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें..


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया अपने नए घर में गृह प्रवेश

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने नए घर में प्रवेश किया है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पूजा- पाठ और हवन करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। फोटो में दीपिका और रणवीर वाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इन फोटो को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन इविल आई का इमोजी पोस्ट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने 119 करोड़ रुपये का घर खरीद था। उनका ये आलीशान बंगला शाहरुख खान के घर मन्नत के पास है।

जन्माष्टमी पर शिल्पा ने शेयर किया बच्चों का क्यूट वीडियो

जन्माष्टमी के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों का क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा के बेटे विवान दही हांडी फोड़ते नजर आए। विवान श्रीकृष्ण की तरह माथे पर मोर पंख लगाएं दिखाई दिए। वो समीषा के साथ खेलते हुए नजर आए। समीषा भी भाई के साथ क्यूट पोज देते नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की'। शिल्पा के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने समीषा और विवान की क्यूट बॉन्डिंग की तारीफ की है।

डेंगू से ठीक होते ही इमरजेंसी की शूटिंग पर पहुंची कंगना रनौत

कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी पर काम कर रही हैं। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म भारत के इमरजेंसी पर आधारित है। एक्ट्रेस ने डेंगू की वजह से अपने काम से ब्रेक लिया था। बीमारी से ठीक होने के बाद कंगना एक बार फिर अपने काम पर लौट चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में वाइट कलर के सूट में नजर आईं।

विजय देवरकोंडा ने लाल सिंह चड्डा को बायकॉट करने पर किया रिएक्ट

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में लाल सिंह को बायकॉट करने पर रिएक्ट किया है। एक्टर ने कहा- जब किसी फिल्म को बायकॉट करते हैं तो उस फिल्म में 200 से 300 लोग काम करते हैं। इन फिल्मों के जरिए उनका घर चलता है। जब आमिर खान की फिल्म लाल  सिंह चड्ढा का बायकॉट करते हैं तो सिर्फ आमिर खान को ही नहीं बल्कि हजारों परिवार को प्रभावित करते हैं जिनकी रोजी- रोटी उस काम से चलती है।

सलमान खान को न्यू लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भाईजान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लेह लद्दाख में पूजा हेगड़े के साथ शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में सलमान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। एक्टर का स्टाइलिश लुक फैंस को बेहद पसंद आया। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- लेह लद्दाख। 

End of Article