Vicky Kaushal Katrina Kaif Reception: इस दिन होगा विक्की कौशल-कैटरीना कैफ का रिसेप्शन, सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर होंगे खास मेहमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 10:07 PM IST

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding Reception: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स को रिसेप्शन देने वाले हैं। जानिए डेट, वेन्यू से लेकर हर एक बात

Vicky Kaushal Katrina Kaif Reception: इस दिन होगा विक्की कौशल-कैटरीना कैफ का रिसेप्शन, सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर होंगे खास मेहमान

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Reception: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद अब जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री के अपने करीबियों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। हनीमून मनाने के बाद कपल मुंबई वापस लौट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिसेप्शन में बी टाउन के कई बड़े सेलेब्स शामिल होने वाले हैं। हालांकि, शादी की तरह रिसेप्शन में भी कोरोना वायरस के मद्देनजर मेहमानों को कड़े नियमों का पालन करना होगा।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की (Vicky Kaushal)  और कैट (Katrina Kaif) 20 दिसंबर 2021 को मुंबई के जे.डब्लू मैरियट में शादी का शानदार रिसेपेशन (Vicky Kaushal Katrina Kaif Reception Date) देने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक विक्की और कैटरीना ने रिसेप्शन के लिए सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन को इन्वाइट भेज दिया है ताकि वह इस रिसेप्शन के लिए अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल लें। इसके अलावा क्रिसमस का त्योहार भी आने वाला है, दोनों इससे पहले रिसेप्शन देना चाहते हैं।

कोविड नियम होंगे फॉलो
ओमायक्रॉन के खतरे के बावजूद विक्की और कैटरीना की शादी का रिसेप्शन हो रहा है। ऐसे में बीएससी के सारे नियमों और कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाएगा। गेस्ट को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना होगा और अपनी निगेटिव रिपोर्ट भी लानी होगी। दरअसल दोनों शादी के फंक्शन जल्द से जल्द खत्म करने के बाद काम पर वापस लौटना चाहते हैं।  इस कारण भी वह 20 दिसंबर 2021 को ही रिसेप्शन देने वाले हैं। 

Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding photo

मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के चार दिन बाद हनीमून से वापस लौट आए हैं। न्यूली वेड कपल मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलीना के बाहर स्पॉट किया गया। कैटरीना कैफ मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा पहने पिंक सूट में नजर आईं।  

विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्री वेडिंग फोटोज शेयर की है। फोटो में कैटरीना कैफ  ने डिजाइनर सब्यसाची की पेस्टल टुले साड़ी पहनी है। इसके अलावा दोनों ने हल्दी, संगीत, शादी और प्रीवेडिंग  फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

End of Article