Vicky Katrina wedding Pics: प्यार के अहसास से भरी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की फोटोज, देखिए शादी की झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2021, 09:55 PM IST

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Photos: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध गए हैं और इस नव विवाहित जोड़े ने समारोह की पहली तस्वीरें एक प्यारे नोट के साथ शेयर की हैं।

Vicky Katrina wedding Pics: प्यार के अहसास से भरी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की फोटोज, देखिए शादी की झलक
Photo Credit: Instagram

Vicky Kaushal Katrina Kaif Shadi Photos: तमाम अटकलों और कई अफवाहों के बाद आखिरकार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आखिरकार राजस्थान में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने शादी होने तक इससे जुड़ी बातों पर चुप्पी साधे रखने का फैसला किया और अब अपने फैंस को सबसे अच्छा गिफ्ट देते हुए, विवाह समारोह की सबसे प्यारी और दिल को छू लेने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं।

फोटोज में लाल रंग के लहंगे में गोल्ड वर्क के साथ कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कैटरीना और विक्की ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा, 'हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।'

Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding photo

तस्वीरों में विक्की कौशल ने अपने लेडी लव और दुल्हन का हाथ पकड़ रखा है और क्रीम रंग की शेरवानी के साथ हरे रंग के मनके हार में एक डैपर दूल्हा लुक में नजर आए।

Katrina kaif and Vicky Kaushal wedding pics

इस कपल ने राजस्थान के सवाई माधपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वाना में शादी की। उन्होंने 6 दिसंबर को उड़ान भरी और कल (शुक्रवार) तक यहां रहने की उम्मीद है। इस जोड़े ने कुछ समय बाद हनीमून के लिए मालदीव जाने का प्लान बनाया है।

Vicky Katrina wedding pics released on instagram

शादी के मंडप में जाने के लिए भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए शाही इंतजाम था। जहां कैटरीना कैफ डोली में बैठकर आईं, वहीं विक्की कौशल 7 घोड़ों वाले रथ पर बैठकर समारोह स्थल पर पहुंचे।

Vicky Kaushal and Katrina kaif wedding photo

बीते एक महीने से बी टाउन में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी और असमंजस की स्थिति भी थी क्योंकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया था।

Vicky Kaushal and Katrina kaif wedding photos

विक्की कौशल हाल में सरदार उधम सिंह की बायोपिक में दिखने के बाद सैम मानिकशॉ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। जबकि कैटरीना कैफ 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।

End of Article