पत्नी नताशा दलाल की जींस पहन लेते हैं वरुण धवन, बताया शादी के बाद कैसे बदल जाती है लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 02:29 PM IST

Varun Dhawan on Married life: वरुण धवन की फिल्म जुग-जुग जियो ने पहले दिन नौ करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। वरुण धवन ने बताया कि कैसे शादी के बाद उनकी लाइफ में बदलाव आया है। जानिए क्या बोले वरुण धवन...

पत्नी नताशा दलाल की जींस पहन लेते हैं वरुण धवन, बताया शादी के बाद कैसे बदल जाती है लाइफ

Varun Dhawan on Jug Jug Jeeyo:. वरुण धवन की फिल्म जुग-जुग जियो रिलीज हो गई है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार कमाई की है। फिल्म की कहानी शादी, परिवार और तलाक के ईर्द-गिर्द घूमती है। वरुण धवन ने अब बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आए हैं। वरुण धवन के मुताबिक वह कई बार गलती से अपनी वाइफ नताशा दलाल के कपड़े भी पहन लेते हैं। 

इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बताया, 'क्या होता हैं कि आपका जो कपबोर्ड है, उसके अंदर लड़कियों के कपड़े आ जाते हैं। गलती से जींस निकालता हूं और उसे पहनने की कोशिश करता हूं। मैं देखता हूं कि ये नताशा (Natasha Dalal) की जींस है। ये कई बार होता है। कपड़े मिक्स हो जाते हैं। जब आप अपनी जिंदगी को शेयर करते हैं तो ऐसा होना स्वाभाविक है। ये बिल्कुल ठीक है।' आपको बता दें कि फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने अपनी शादी की फोटो शेयर कर लिखा था, 'शादी के बाद सब कुछ बदल जाता है।' 

Varun Dhawan Natasha Dalal

पहले दिन इतनी हुई कमाई (Jug-Jug Jeeyo Box Office collection)
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक जुग-जुग जियो  ने पहले दिन 9.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म को मुंबई और दिल्ली एनसीआर में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म साल 2022 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इस लिस्ट में पहला नंबर भूल भुलैया 2 का है, जिसने पहले दिन में 14.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद बच्चन पांडे ने 13.25 करोड़ रुपए, सम्राट पृथ्वीराज ने 10.70 करोड़ रुपए, गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10.50 करोड़ रुपए की पहले दिन कमाई की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जुग-जुग जियो के बाद वरुण धवन के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वरुण धवन फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट कृति सेनन नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वरुण धवन फिल्म बवाल में नजर आने वाले हैं। 

End of Article