The Kashmir Files, Radhe Shayam Box Office Collection Day 3 : गोवा सहित अब तक पांच राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स'
The Kashmir Files, Radhe Shayam Box Office Collection Day 3 in Hindi: बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार (11 मार्च) को फिल्म द कश्मीर फाइल्स और राधे श्याम रिलीज हुई। द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं, राधे श्याम को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की है।
The Kashmir Files, Radhe Shayam Box Office Collection Day 3 in Hindi : होली से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड लगातार तोड़ रही है। देश के कई शहरों में फिल्म के शो हाउसफुल चल रहे हैं। वहीं, कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कश्मीर फाइल्स के साथ प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम रिलीज हुई है। फिल्म कमाई के मामले में द कश्मीर फाइल्स के आगे कही नहीं टिक पा रही है। भारत के अलावा विदेश में भी फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रविवार को द कश्मीर फाइल्स की कमाई में 325.35 फीसदी इजाफा हुआ है। फिल्म मेट्रो, मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन पर तक जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड (The Kashmir Files first weekend Box Office collection) 27.15 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और दर्शन कमार लीड रोल में हैं।
प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम को दर्शकों का बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म राधे श्याम ने अपना पहला वीकेंड खत्म (Radhe Shyam first weekend BO collection) होने के बाद 14.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। कश्मीर फाइल्स के अलावा फिल्म को गंगूबाई काठियावाड़ी से कड़ी टक्कर मिल रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों को फिल्म देखने के लिए मिली एक दिन की छुट्टी
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने DGP को पुलिसकर्मियों को फिल्म देखने के लिए एक दिन की छुट्टी देने के लिए कहा है। मिश्रा ने कहा है कि सुविधानुसार पुलिसकर्मी जब भी अपनी फैमिली के साथ फिल्म देखने जाना चाहें, उस दिन उनके अवकाश को मंजूर किया जाए।
भाजपा ने किया पलटवार
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कहा है कि दिग्विजय सिंह हमेशा देशद्रोहियों के साथ खड़े होते हैं। ये फिल्म कश्मीरी पंडितों की सच्चाई है, देश विरोधियों के साथ कांग्रेस, इस सच्चाई को जनता जान चुकी है, इसलिए कांग्रेस घर बैठ गई है।
जानें क्या बोले दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'RSS का एकमात्र एजेंडा धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंसा पनपाना और इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकना।' दिग्विजय सिंह ने एक पत्रकार के ट्वीट को भी रिट्वीट किया, जिसमें लिखा है, 'कश्मीर फाइल्स जिसे देखनी हो देखे और जिसे ना देखनी हो ना देखे लेकिन यह तथ्य ध्यान में रखें कि अगर भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रथयात्रा नहीं निकाली होती और पूरे भारत में मुसलमानों के खिलाफ माहौल नहीं बनाया होता तो कश्मीर में भी कश्मीरी पंडितों के खिलाफ माहौल नहीं बनता।'
दिग्विजय सिंह ने की द कश्मीर फाइल्स की आलोचना
कश्मीर से हिंदुओं के पलायन के मुद्दे पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की बहुत चर्चा है। हालांकि इस फिल्म के आलोचक भी कम नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस फिल्म की आलोचना की है और फिल्म पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।
अब तक पांच राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स'
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है और राज्य सरकारें भी इस फिल्म को बढ़ावा दे रही हैं। हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रेदश में टैक्स फ्री किया जा चुका है और अब गोवा में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसके अलावा कर्नाटक सरकार की तरफ से भी फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। कुल मिलाकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को अब तक पांच राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है।
गोवा में भी 'द कश्मीर फाइल्स' टैक्स फ्री
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #BoycottKapilSharma
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पीएम मोदी से मुलाकात और उनके द्वारा फिल्म की प्रशंसा हासिल करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा द कपिल शर्मा शो को वापस से ट्रोल किया जा रहा है। मेनस्ट्रीम फिल्मों और बड़े अभिनेताओं का पक्ष लेने के लिए कॉमेडियन को फटकारने के लिए यूजर्स ने ट्विटर का सहारा लिया है। इसी वजह से ट्विटर पर #BoycottKapilSharma फिर से ट्रेंड करता नजर आ रहा है। एकबार फिर से कपिल शर्मा की खिंचाई शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, 'हां दोस्तों ये वही फिल्म है जिसे कपिल शर्मा ने अपने शो में आने से मना कर दिया था, ये वही फिल्म है जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है...।' एक अन्य ने ट्वीट किया, 'मुझे आपका शो पसंद है लेकिन आपने बेहतरीन फिल्मों का प्रचार नहीं किया। इसलिए मैं आपका शो कभी नहीं देखूंगा।'
विवेक अग्निहोत्री का फूटा गुस्सा
पेज ने बताया कि इस फिल्म के लिए 131,433 वोट आए हैं और अनयूजुअल एक्टिविटी की वजह से फिल्म को 8.3 रेटिंग दी गई है। विवेक अग्निहोत्री ने इस पर लिखा- सही मायने में तो उनकी ये हरकत असामान्य और अन-एथिकल है। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय की कहानी सुनाती इस फिल्म को देशभर से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई कारणों से फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है।
IMDb ने खुद ही गिरा दी 'द कश्मीर फाइल्स' की रेटिंग!
IMDb पर फिल्म की रेटिंग 10/10 रही है। ऐसा बहुत कम होता है जब किसी फिल्म को 10 में से 10 रेटिंग मिल जाए। IMDb की रेटिंग क्योंकि पब्लिक के फीडबैक और रेटिंग का एवरेज नंबर होती है इसलिए इसे काफी विश्वसनीय माना जाता है। अब एक फैन ने 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से ट्वीट करके कहा है, '#TheKashmirFiles का IMDb पेज बता रहा है कि हमारे रेटिंग मकैनिज्म ने इस टाइटल के लिए असामान्य वोटिंग एक्टिविटी डिटैक्ट की है। हमारे रेटिंग सिस्टम की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए एक ऑल्टरनेट वजन डालकर कैलकुलशन इस पर लागू किया गया है।' फैन ने बताया कि उन्होंने खुद ही फिल्म की रेटिंग गिरा दी है।'
केरल कांग्रेस ने किया विवादित ट्वीट
गुजरात-हरियाणा ने फिल्म को किया टैक्स फ्री
एमपी के अलावा हरियाणा और गुजरात सरकार ने भी कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। एएनआई ने ट्विटर पर एक अपडेट शेयर कर लिखा, 'गुजरात राज्य ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को कर-मुक्त किया: मुख्यमंत्री कार्यालय।'
कंगना रनौत बोली- चमचे सदमे में चले गए
द कश्मीर फाइल्स की बॉलीवुड सेलेब्स भी तारीफ कर रहे हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, इस फिल्म ने दर्शकों को वापस सिनेमाघरों में ला दिया है। थिएटर में एक भी सीट खाली नहीं है और इससे 'बुलीवुड' के चमचे सदमे में चले गए हैं। सारी दुनिया देख रही है लेकिन, ये लोग एक भी शब्द नहीं कह रहे हैं। अब इनका वक्त खत्म हो चुका है।'

31.6 करोड़ हुआ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
अनुपम खेर ने किया ट्वीट
मध्य प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री
तीन दिन में पार किया ताशकंद फाइल्स का कलेक्शन
द कश्मीर फाइल्स ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द ताशकांद फाइल्स के लाइफटाइम कलेक्शन के आंकड़े को पार कर दिया है। ताशकंद फाइल्स ने 20.84 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये एक स्लीपर हिट फिल्म थी।
राधे श्याम की सुस्त कमाई
प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम ने तीन दिन में महज 14.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म की कमाई महज पांच करोड़ रुपए हुई। फिल्म द कश्मीर फाइल्स के सामने टिक नहीं पाई। वहीं, इसे गंगूबाई काठियावाड़ी से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।
दो हजार तक पहुंचे स्क्रीन काउंट
द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार 11 मार्च को केवल 630 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। शनिवार तक फिल्म के स्क्रीन काउंट को बढ़ाकर दो हजार से अधिक कर दिया है। वहीं, फिल्म का ज्यादा प्रमोशन भी नहीं किया गया।

