Arya Banerjee Death: द डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की रहस्यमयी हालत में मौत, खून से लथपथ मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2020, 08:48 AM IST

Arya Banerjee Death: द डर्टी पिक्चर, लव सेक्स और धोखा जैसी पिल्मों की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई है। आर्या का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद हुआ है।

Arya Banerjee Death: द डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की रहस्यमयी हालत में मौत, खून से लथपथ मिला शव

मुंबई.  फिल्म डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की रहस्यमई हालत में मौत हो गई है। एक्ट्रेस का शव उनके फ्लैट में मिला है। पुलिस ने आर्या की मौत की वजह जानने के लिए तहकीकात शुरू कर दी है। 

आर्या का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके फ्लैट में खून से लथपथ मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नौकरानी ने आर्या को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

नौकरानी ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर दाखिल हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्या की नाक से खून बह रहा था और उन्होंने उल्टी की थी। 

Actress Arya Banerjee Found Dead In Mysterious Circumstances - विद्या बालन  के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत, खून से लथपथ  मिली लाश | Patrika News

ये है असली नाम 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने आर्या का शव पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने एक्ट्रेस के फ्लैट से जांच के लिए सैंपल इक्ट्ठा कर लिए हैं।  

आर्या की नौकरानी ने बताया है कि एक्ट्रेस ज्यादातर अकेले ही रहा करती थीं। आर्या बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी है। वह मशहूर सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी हैं। 

The Dirty Picture Fame Actress Arya Banerjee Found Dead In Mysterious  Circumstances - 'द डर्टी पिक्चर' में शकीला का किरदार करने वाली अभिनेत्री की  संदिग्ध मौत, खून में सराबोर मिली ...

लव सेक्स धोखा से किया डेब्यू
आर्या ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में मॉडलिंग असाइनमेंट से की थी। बॉलीवुड में फिल्म लव सेक्स और धोखा से डेब्यू किया था। लव सेक्स और धोखा में राजकुमार राव और नुशरत भरुचा लीड रोल में थे। 

आर्या इसके अलावा वह फिल्म डर्टी पिक्चर में एक्ट्रेस शकीला का छोटा सा रोल किया था। फिल्म में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर लीड रोल में थे। दिवंगत एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव थीं।

End of Article