Dobaaraa Trailer Out : तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, कहानी छोड़ पहले समझें फिल्म के टाइटल की गुत्थी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 03:04 PM IST

तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर संस्पेस और थ्रिलर से भरपूर है। अनुराग कश्यप और तापसी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Dobaaraa Trailer Out : तापसी पन्नू की दोबारा का ट्रेलर रिलीज, कहानी छोड़ पहले समझें फिल्म के टाइटल की गुत्थी
Photo Credit: Instagram

Taapseee Pannu Dobaaraa trailer out : बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने दर्शकों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने वाली हैं। एक्ट्रेस की फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। अनुराग कश्यप और तापसी की जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ में काम किया था। अनुराग कश्यप की न्यू एज थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है दोबारा का ट्र्रेलर

तापसी की ये फिल्म मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म के ट्रेलर में तापसी अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। 'दोबारा' को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं. 'दोबारा' में फैंस नए जमाने के थ्रिलर को एक्सपीरिंयस करेंगे। फिल्म की कहानी तापसी के ईद-गिर्द घूमती है जिसे 12 साल के लड़के की जान बचाने का मौका मिलता है। ये फिल्म स्पेनिश फिल्म मिराज का हिंदी रीमेक है। इसी के साथ ही फिल्म के टाइटल DoBaara की गुत्थी भी सुलझ गई है जो दरअसल 2 यानी दो और 12 यानी बारह है।

 'दोबारा' में तापसी के साथ सुनील खेतरपाल और पावेल गुलाटी है. तापसी ने 'बदला' में सुनीर खेतरीपाल और 'थप्पड़' में पावेल गुलाटी के साथ काम किया है। तापसी और अनुराग की इस फिल्म को बर्मिंघम फिल्म फेस्टिवल, लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल समेत अन्य फिल्म फेस्टिवल में भी खूब सराहना मिली है। इस फिल्म को अब इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में दिखाया जाएगा।

Taapseee Pannu Dobaaraa trailer watch video

'डंकी' में शाहरुख संग दिखेंगी तापसी

हाल ही में तापसी पन्नू की 'शाबाश मिट्ठू' रिलीज हुई थी। फिल्म में तापसी ने भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाया था।क्रिकेटर के रूप में तापसी ने फैंस पर चलाया अपनी एक्टिंग का जादू। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो तापसी शाहरुख खान के साथ 'डंकी' में नजर आएंगी। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायेरक्ट करेंगे।

End of Article