सबा आजाद के लिए ऋतिक रोशन का प्यार चढ़ा परवान, सिंगर का हाथ थामे आए नजर एक्टर को ट्रोलर्स ने कहा शुगर डैडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 06:37 PM IST

Hrithik Roshan And Saba Azad Spotted Walking Hand In Hand: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपने कथित गर्लफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।

सबा आजाद के लिए ऋतिक रोशन का प्यार चढ़ा परवान, सिंगर का हाथ थामे आए नजर एक्टर को ट्रोलर्स ने कहा शुगर डैडी
Photo Credit: Instagram

Hrithik Roshan and Saba Azad Get Trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों कोई सेलेब अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है तो वह हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद। एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद को एक साथ स्पाॅट किया गया। आज मुंबई एयरपोर्ट पर ऋतिक रोशन को सबा आजाद के साथ देखा गया। यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। ऋतिक रोशन जहां कैजुअल लुक, वाइट टीशर्ट और डेनिम पैंट में नजर आए तो वहीं, सबा आजाद को ग्रे क्रॉप टॉप और जॉगर्स में देखा गया। ऋतिक रोशन ने अपने लुक को कैप, ब्लैक गॉगल्स और सफेद मास्क के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर सबा ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और हाथों में स्वेटशर्ट कैरी किया था। 

मुंबई एयरपोर्ट पर जैसे ही ऋतिक और सबा को एक साथ देखा गया वैसे ही यह दोनों जल्दी-जल्दी में बाहर आए और अपनी कार में बैठ कर चले गए। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक रोशन को सबा आजाद के साथ देखा जा रहा है। इससे पहले भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ एक्टर ने कई पब्लिक अपीरियंसेज दिए हैं। ना ही सिर्फ अपनी आउटिंग्स से बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह दोनों अपनी एक्टिविटीज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। कई बार तो ऋतिक रोशन को सोशल मीडिया पर सबा की तारीफ और उन पर प्यार बरसते हुए देखा गया है। 

इतना ही नहीं बल्कि सबा आजाद ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ भी बहुत अच्छा रिश्ता शेयर करती हैं। ऐसा लगता है जैसे सबा ने ना ही सिर्फ ऋतिक रोशन बल्कि उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके परिवार वालों के दिल में भी अपनी एक खास जगह बना ली है। कुछ दिन पहले ही सबा आजाद को ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ लंच करते हुए देखा गया था। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म फाइटर में देखा जाएगा। वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक साथ देखकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। सबा आजाद का मजाक उड़ाते हुए कुठ लोगों ने यह कहा कि ऋतिक रोशन छोटी बच्ची को डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इन दोनों की जोड़ी को बाप और बेटी की जोड़ी के साथ भी कंपेयर कर दिया। एक यूजर ने तो एक्टर को शुगर डैडी भी कह दिया।

End of Article