सुशांत के नौकर ने बिहार पुलिस को दिया बयान- रिया चक्रवर्ती के आने से बढ़ गए थे खर्चे, मुझे नहीं करती थीं पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 01:59 PM IST

Sushant Singh Rajput helper statement: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में पुलिस उनके करीबियों और घर पर काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ कर रही है। अब सुशांत के हेल्पर ने रिया चक्रवर्ती पर खुलासे किए हैं।

सुशांत के नौकर ने बिहार पुलिस को दिया बयान- रिया चक्रवर्ती के आने से बढ़ गए थे खर्चे, मुझे नहीं करती थीं पसंद

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस भी उनके करीबियों के बयान दर्ज कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सुशांत के घर में काम करने वाले हेल्पर का भी बयान लिया है। हेल्पर ने बताया कि रिया के आने के बाद सुशांत के खर्चे काफी बढ़ गया था। 

सुशांत सिंह राजपूत का ये हेल्पर उनके वर्सोवा स्थित बंगले पर काम करता था। वहीं, सुशांत के घर के खर्चे भी यही देखा करता था। बिहार पुलिस को दिए अपने बयान में हेल्पर ने बताया कि  रिया चक्रवर्ती ने एक बार उनसे खर्चों के बारे में पूछताछ की थी। 

हेल्पर के मुताबिक- 'रिया चक्रवर्ती ने मुझसे पूछा था कि क्या वह पैसे खर्च करने से पहले सुशांत से पूछते थे? इस दिन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती मुझे पसंद नहीं किया करती थीं। एक बार मैं अपने गांव गया था जब वापस लौटा तो मुझे काम पर नहीं रखा गया।' 

सुशांत को नहीं करने देती थीं मदद 
हेल्पर ने पुलिस को दिए अपने बयान में ये भी बताया कि सुशांत उनके काफी करीब थे। वह रोजाना के काम में उनका हाथ भी बंटाते थे। हालांकि, रिया सुशांत को मेरी मदद करने से मना किया करती थीं। 

आपको बता दें कि सुशांत के खास दोस्त महेश शेट्टी भी ने रिया चक्रवर्ती पर कई खुलासे किए हैं। महेश ने बताया कि रिया चक्रवर्ती को पसंद नहीं था कि सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार और दोस्तों से बात करें। इस कारण वह अपना फोन रीसेट करते थे।

ब्रोकर ने किए ये खुलासे
रिया और सुशांत एक नया घर भी लेने वाले थे। इस मामले में वह ब्रोकर से भी बात कर रहे थे। Times Now से बातचीत में ब्रोकर ने बताया कि जब भी दोनों मिलने आते थे तो रिया चक्रवर्ती ही उनसे डील के बारे में बात करती थीं। 

ब्रोकर के मुताबिक सुशांत ज्यादातर वक्त अपनी कार में ही बैठे रहते थे। पिछले साल दिसंबर में रिया ने मुझे कॉल किया और बताया कि वह घर खरीदना चाहते हैं। ब्रोकर के मुताबिक सुशांत घर नहीं चाहते थे पर उन्होंने जरूरत से ज्यादा किराया देकर घर लिया था। 
 

End of Article