पुलिस पूछताछ में डॉक्टर का खुलासा- फरवरी से दवा नहीं ले रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, न ही मान रहे थे कोई भी सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 01:00 PM IST

Sushant Singh Rajput Doctor: सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक डॉक्टर के.सी.चावड़ा ने बिहार पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। डॉ. चावड़ा ने बताया कि फरवरी से सुशांत ने डॉक्टर की सलाह माननी बंद कर दी थी।

पुलिस पूछताछ में डॉक्टर का खुलासा- फरवरी से दवा नहीं ले रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, न ही मान रहे थे कोई भी सलाह

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस के बाद अब बिहार पुलिस पूछताछ कर रही है। बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के मनोचिकित्सक डॉ केरसी चावड़ा का बयान दर्ज कर लिया है। डॉ चावड़ा ने बताया कि सुशांत नवंबर 2019 में उनसे ट्रीटमेंट करवा रहे थे।

डॉ. चावड़ा  ने अपने बयान में बताया है कि सुशांत नवंबर 2019 से उनके पास इलाज के लिए आ रहे थे। हालांकि, फरवरी से सुशांत ने दवा लेनी बंद कर दी थी। इसके अलावा वह डॉक्टर की सलाह को भी नहीं मान रहे थे। 

डॉक्टर चावड़ा ने अपने बयान में ये भी बताया कि फरवरी के आखिरी हफ्तों से सुशांत ने दवा लेनी बंद कर दी थी। सुशांत ने उनकी सलाह भी माननी बंद कर दी थी। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस को डॉक्टर चावड़ा ने बताया था कि सुशांत तीन और डॉक्टर से ट्रीटमेंट करवा रहे थे।  

रूमी जाफरी से भी पूछताछ 
बिहार पुलिस डॉक्टर चावड़ा के अलावा आज डायरेक्टर रूमी जाफरी का भी बयान दर्ज करने वाली हैं। रूमी जाफरी एक फिल्म बनाने वाले थे, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती लीड रोल में थे। 

बिहार पुलिस ने सुशांत के खास दोस्त महेश शेट्टी का भी बयान दर्ज किया है। महेश ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती और उनकी मम्मी ने सुशांत के ज्यादातर स्टाफ को बदल दिया था। रिया ने लॉकडाउन से पहले सुशांत के बॉडीगार्ड को हटा दिया था।

फोन रीसेट करते थे सुशांत 
महेश शेट्टी ने बिहार पुलिस को बताया कि रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत का अपनी फैमिली और दोस्तों से बात करना पसंद नहीं था। इसी कारण सुशांत अपने परिवार और दोस्तों से बात करने के बाद फोन रीसेट करते थे। 

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ बिहार पुलिस में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। रिया ने कहा है कि उन्हें इस केस में झूठा फंसाया जा रहा है।
 

End of Article