'डिप्रेशन के कारण खो चुकीं हूं मां', रिया के खुलासे के बाद वायरल हुआ सुशांत की बहन श्वेता का पुराना पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2020, 05:46 PM IST

रिया चक्रवर्ती ने टीवी इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मम्मी डिप्रेशन की शिकार थीं। अब सुशांत की बहन श्वेता का डिप्रेशन पर एक पोस्ट सामने आया है।

'डिप्रेशन के कारण खो चुकीं हूं मां', रिया के खुलासे के बाद वायरल हुआ सुशांत की बहन श्वेता का पुराना पोस्ट

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने पहली बार मीडिया से बातचीत की है। कुछ न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा किया कि सुशांत की मम्मी भी डिप्रेशन का शिकार थीं। अब सुशांत की बहन श्वेता कीर्ती सिंह का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

श्वेता ने इस पोस्ट में डिप्रेशन के बारे में लिखा था। श्वेता ने ये भी बताया था कि उनकी मम्मी भी डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी है। हालांकि, कुछ वक्त बाद श्वेता ने सोशल मीडिया से ये पोस्ट डिलीट कर दिया था। 
 
श्वेता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था- 'नौ साल पहले मैं अपनी मम्मी को इस जानलेवा मानसिक बीमारी के कारण खो चुकी हूं। वह डिप्रेशन का शिकार थीं, जिसके कारण बाद में उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था।'

जानलेवा हो सकती है बीमारी 
श्वेता सिंह ने पोस्ट में आगे लिखा- 'इसे नजरअंदाज करना कई बार जानलेवा हो सकता है। हमें इसकी गहराई में जाना होगा। इस बीमारी के कारण अपनी मम्मी को खोने के बाद, मैं नहीं चाहती थी कि कोई भी इस बीमारी से न गुजरे।' 

बकौल श्वेता- 'मैं इसके लिए एक हल लेकर आई हूं। मैं सैन फ्रांसिस्को में रामना आश्रम खोले जा रही हूं।ये आश्रम सभी के लिए खुला रहेगा, लेकिन उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जो ड्रिपेशन से जूझ रहे हैं।' 

ये कहा था रिया चक्रवर्ती ने 
रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में कहा था- 'उनकी जो मम्मी थी, जिनकी मृत्यु हो गई थी, सुशांत उनसे बेहद प्यार करते थे। मुझे लगता है कि उनके डिप्रेशन का बड़ा कारण ये था कि वह अपनी मां के बिना हीं जी सकते थे।'

बकौल रिया चक्रवर्ती- 'सुशांत की मम्मी भी मानसिक बीमारी का शिकार थीं, उनको भी डिप्रेशन था। इसके वजह से ही शायद उनकी मौत हुई थीं।' आपको बता दें कि सुशांत केस में सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही हैं। 

End of Article