Sushant Singh Rajput के जाने के बाद र‍िया चक्रवर्ती की महेश भट्ट संग फोटोज वायरल, लोग कर रहे ये कमेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2020, 11:31 AM IST

Rhea Chakraborty and Mahesh Bhatt Photos: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत की राजपूत की गर्लफ्रेंड र‍िया चक्रवर्ती और आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं ज‍िनमें दोनों काफी नजदीक नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh Rajput के जाने के बाद र‍िया चक्रवर्ती की महेश भट्ट संग फोटोज वायरल, लोग कर रहे ये कमेंट्स

Rhea Chakraborty and Mahesh Bhatt Photos: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत की राजपूत के निधन को आज छठा दिन है। उनका परिवार, तमाम फैंस और सितारे उनके जाने के गम से उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर उन्‍हें याद किया जा रहा है। इसी बीज उनकी गर्लफ्रेंड र‍िया चक्रवर्ती और आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की कुछ तस्‍वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इन तस्‍वीरों में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्‍वीरों को देखकर हैरान हैं। 

महेश भट्ट को ट्रोल कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स

जानकारी के अनुसार, 71 साल के महेश भट्ट और 27 साल की रिया चक्रवर्ती की यह तस्‍वीरें दो साल पुरानी हैं, जो अब अचानक से वायरल हो गई हैं। इन तस्‍वीरों में महेश भट्ट रिया चक्रवर्ती के कंधे पर सिर रख सुकून महसूस कर रहे हैं, वहीं रिया ने भी उन्‍हें थामा हुआ है। दोनों तस्‍वीरें अलग अलग दिन की हैं क्‍योंकि दोनों के आउटफ‍िट अलग अलग हैं। इन तस्‍वीरों के लिए यूजर्स महेश भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं।

खुद रिया चक्रवर्ती ने शेयर की थीं तस्‍वीरें

इन तस्वीरों को महेश भट्ट के जन्‍मदिन पर खुद रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2018 में शेयर किया था। तस्‍वीरों के साथ रिया ने कैप्‍शन लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे मेरे बुद्धा। आगे रिया ने लिखा था- सर आपने मुझे प्यार से संभाला, प्यार दिया और मुझे उड़ना सिखाया! आप एक ऐसे इंसान हैं जो दूसरों को रोशन करते हैं।'

रिया और महेश भट्ट को जिम्‍मेदार मान रहे फैंस

मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले में 13 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं जिसमें रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन तस्‍वीरों के आने के बाद महेश भट्ट और रिया को सुशांत के सुसाइड का जिम्मेदार मान रहे हैं। इन तस्‍वीरों पर सवाल उठने के बाद पुलिस महेश भट्ट से भी मामले की जांच कर सकती है।

End of Article