दोस्त का दावा- टैलेंट मैनेजर नहीं रखना चाहते थे सुशांत, रिया चक्रवर्ती के कहने पर KWAN से साइन की थी डील

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2020, 11:48 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त ने दावा किया है कि एक्टर टैलेंट मैनेजर को नहीं रखना चाहते थे। रिया चक्रवर्ती के कहने के बाद ही उन्होंने KWAN से डील की थी। जानिए क्या कहा था सुशांत के दोस्त ने...

दोस्त का दावा- टैलेंट मैनेजर नहीं रखना चाहते थे सुशांत, रिया चक्रवर्ती के कहने पर KWAN से साइन की थी डील

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट एजेंसी KWAN नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रडार में हैं।  दरअसल इस टैलेंट एजेंसी के कुछ सदस्य और बॉलीवुड सेलेब्स की ड्रग्स चैट सामने आई है। अब सुशांत के दोस्त ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के कहने पर सुशांत ने इस एजेंसी को अपना काम दिया। 

Times Now से बातचीत में सुशांत के दोस्त ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को KWAN टैलेंट एजेंसी से मुलाकात करवाई थी। दोस्त के मुताबिक एक मूंछ वाला शख्स रिया से ऐसा करने के लिए कह रहा था।   

सुशांत के दोस्त के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत और टैलेंट एजेंसी के बीच मीटिंग करवाई थी। हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत टैलेंट मैनेजर नहीं रखना चाहते थे। दरअसल सुशांत को लगा कि ये लोग ब्रैंड और ऑडियंस को टागरगेट करते हैं। उन्हीं के लिए पैसा बनाते हैं।

फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे सुशांत
सुशांत के दोस्त के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत को टैलेंट मैनेजर रखने के लिए मनाया था। उन्होंने ये भी बताया कि सुशांत को फिल्मों और अपने मूवी करियर के बारे में ज्यादा चिंता नहीं थी।

सुशांत के दोस्त के मुताबिक एक्टर जानते थे कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद भी कैसे अपने खर्चे निकाले जाए। वहीं, दोस्त ने ये भी कहा कि रिया चक्रवर्ती और जया साहा दोस्त नहीं थे। जया साहा श्रुति मोदी के करीब थीं।  

सुशांत ने दिए थे 62 लाख रुपए
Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी के टॉप सोर्स ने यह जानकारी दी कि सुशांत सिंह राजपूत ने टैलंट मैनेजमेंट एजेंसी को 62 लाख रुपये थे। एजेंसी ने 22 लाख रुपये रिया चक्रवर्ती को दे दिए थे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के साथ सुशांत सिंह राजपूत का असम से तमिलनाडु तक इवेंट्स का 2.05 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट था। डील होने से पहले ये पैसा रिया के अकाउंट में ट्रांसफर हो गया था।

End of Article