'डिप्रेशन में थे तो क्यों गईं छोड़कर?' सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त कृसैन ने रिया चक्रवर्ती पर उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2020, 10:00 PM IST

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त कृसैन बेर्रेट्टो ने रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठाए हैं। कृसैन ने कहा कि वह मान ही नहीं सकती कि सुशांत डिप्रेशन में थे।

'डिप्रेशन में थे तो क्यों गईं छोड़कर?' सुशांत सिंह राजपूत की खास दोस्त कृसैन ने रिया चक्रवर्ती पर उठाए सवाल

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को डेढ़ महीने का वक्त गुजर गया है। सुशांत के परिवार द्वारा एफआईर दर्ज होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लग रहे हैं। अब सुशांत की खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस कृसैन  बर्रेट्टो ने ये मानने से इंकार कर दिया कि सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। यही नहीं, कृसैन ने रिया चक्रवर्ती पर भी सवाल उठाए हैं। 

जूम डिजिटल से बातचीत में कृसैन ने  कहा कि सुशांत ऐसे शख्स नहीं थे जिन्हें डिप्रेशन हो सकता था। मैं जानती हूं कि लोग कहेंगे कि कौन किस चीज से गुजर रहा है किसी को नहीं पता होता। हालांकि, मैं ये बात लिखकर दे सकती हूं।'

एक्ट्रेस के मुताबिक- 'सुशांत जैसा शख्स, जो इतना बुद्धिमान था। वह नासा का हिस्सा बनना चाहता था। इसके अलावा भी बहुत सारी चीजें करना चाहता था। उसके पास विजन और लक्ष्य दोनों ही थी। उसे किसा भी चीज से फर्क नहीं पड़ता था। 

क्यों गई छोड़कर
रिया चक्रवर्ती पर कृसैन कहती हैं कि- 'सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि वह डिप्रेस्ड थे। अगर सुशांत डिप्रेस्ड थे तो वह उन्हें छोड़कर क्यों गई थीं? अगर आप किसी को प्यार करते हैं और वह डिप्रेस्ड हैं तो छोड़कर नहीं जाते हैं।'  

कृसैन के मुताबिक- 'सुशांत की दोस्त हूं जब वह डिप्रेस्ड थे तब काश मैं उनके साथ होती। आप सुशांत के किसी भी दोस्त से कह दें कि वह डिप्रेशन में थे। कोई भी यकीन नहीं करेगा। मैं उसे जानती थीं, मैंने उसके साथ वक्त बिताया है।' 

रिया से रिश्ते के बाद बदल गए सुशांत 
कृसैन ने बताया रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप के बाद वह बदल गए थे। वह सभी से दूर-दूर रहने लगे थे। मैंने कही पढ़ा था कि वह रिया चक्रवर्ती से शादी बी करने वाले थे। वह ऐसे शख्स नहीं थे जो शादी करने वाले हो और फिर ऐसा करें। 

कृसैन के मुताबिक- अगर सुशांत रिया से शादी करने वाले थे तो इसका मतलब है कि वह इसके लिए काफी मायने रखती थीं। आपको बता दें कि सुशांत के रिया ने अकाउंट से 2.93 लाख रुपए पूजा के लिए निकाले थे। हालांकि, ये पूजा नहीं हुई थी।  
 

End of Article