रिया चक्रवर्ती ने सुशांत पर लगे मीटू आरोप को लेकर संजना सांघी को घेरा, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2020, 04:15 PM IST

Sanjana Sanghi responds to Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत पर लगे मीटू आरोप को लेकर एक्ट्रेस संजना सांघी को घेरने की कोशिश की। संजना ने रिया के आरोप पर जवाब दिया है।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत पर लगे मीटू आरोप को लेकर संजना सांघी को घेरा, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' काफी पसंद की गई। सुशांत की मौत के बाद आई इस फिल्म में उनके अपोजिट संजना सांघी नजर आई थीं। फिल्म जहां हिट साबित हुई वहीं इसकी रिलीज से पहले मीटू विवाद का मुद्दा गरमा गया था। दरअसल, सुशांत पर संजना के साथ गलत बर्ताव को लेकर आरोप लगे थे। हालांकि बाद में संजना ने इन आरोपों को फर्जी बताया था। अब हालिया इंटरव्यू में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने सुशांत पर लगे मीटू आरोप को लेकर संजना को घरे है। उन्होंने कहा कि आरोपों पर संजना ने देर से सफाई क्यों दी थी? सुशांत आरोपों से काफी परेशान रहे थे। रिया के सवाल पर संजना ने जवाब दिया है।

Rhea Chakraborty

इंडिया टुडे से बातचीच में रिया के बयान पर संजना सांघी ने कहा, 'एक महिला के तौर पर मैंने काफी जो कुछ बोला है। अब इसमें नया जोड़ने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं इस मुद्दे पर कई इंटरव्यू में बोल चुकी हूं।' बता दें कि कुछ दिनों पहले संजना ने एक अन्य इंटरव्यू में साफ किया था कि सुशांत ने उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं की। वहीं, संजना से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होने कभी सुशांत को उदास या डिप्रेस्ड देखा? इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने कभी इस पर गौर नहीं किया। मुझे ये कहने का हक नहीं क‍ि कोई डिप्रेस्ड है।

Sushant Singh Rajput Dil Bechara

गौरतलब है कि पिछले महीने एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी संजना से सुशांत को लेकर इसी तरह का सवाल किया था। कंगना ने पूछा था कि सुशांत पर लगे मीटू के आरोपों पर संजना ने बोलने में क्यों देरी की? तब संजना ने जवाब में कहा था, 'जो कुछ हुआ उसके बारे में पर्याप्त से ज्यादा कहा है। इसके अलावा, मैंने एक स्पष्टीकरण दिया है जो काफी होना चाहिए था। उस समय इस बारे में बोलने में देर नहीं हुई थी, किसी को भी यह तय करने का अधिकार नहीं है कि क्या जल्दी होता है और क्या देर। आप अफवाहों को हवा न दें। यह अफवाहों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी का काम नहीं है।'
 

End of Article