Sushant Singh Rajput Case: IPS विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किए जाने पर भड़कीं कंगना रनौत, बताया 'गुंडा राज'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2020, 05:29 PM IST

Kangana Ranaut on IPS Vinay Tiwari: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आईपीएस विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किए जाने से बेहद नाराज हैं। विनय तिवारी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए मुंबई आए थे।

Sushant Singh Rajput Case: IPS विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किए जाने पर भड़कीं कंगना रनौत, बताया 'गुंडा राज'

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए कुछ दिन पहले बिहार पुलिस मुंबई पहुंची थी। बताया गया कि  मुंबई पुलिस केस में बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। ऐसे में बिहार पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया। वह पटना के एसपी हैं और रविवार को मुंबई पहुंचे। हालांकि, विनय तिवारी के मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें बृहनमुंबई म्‍युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया। कहा जा रहा है कि एसपी के साथ जान-बूझकर ऐसा किया गया है। इस मसले पर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस आमने-सामने आते दिख रहे हैं।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने फेसबुक पर लिखा, 'आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें बीएमसी के अधिकारियों द्वारा जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया। अनुरोध के बावजूद उनकी आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई। उन्हें गोरेगांव में एक गेस्ट हाउस में रखा गया है।' वहीं, बिहार के डीजीपी द्वारा बयान देने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी राय का इजहार किया। उन्होंने आईपीएस विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किए जाने को 'गुंडा राज' बताया। 

Sanjay Nirupam says it seems Mumbai and Patna police are racing with each other in Sushant Singh case

कंगना ने साथ ही पीएमओ से इस मामले को संभालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत के अपराधियों को छोड़ दिया जाता है तो मुंबई में कोई भी बाहरी व्यक्ति कभी भी सुरक्षित नहीं होगा। कंगना रनौत की टीम ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'क्या है यह? गुंडा राज? हम प्रधानमंत्री कार्यालय को बताना चाहते हैं कि अगर हम सुशांत सिंह राजपूत को मारने वाले दोषियों को नहीं ढूंढते हैं तो मुंबई में कोई भी आउटसाउडर कभी भी सुरक्षित नहीं होगा। अपराधी और भी ताकतवर होते हो जा रहे हैं। कृपया हस्तक्षेप करें और इस मामले को संभालें।' 


आईपीएस विनय तिवारी क्वारंटाइन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खफा हैं। उन्होंने कहा है कि जो कुछ हुआ, ठीक नहीं हुआ है। मुख्यंमंत्री ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ हुआ, यह गलत बात है। हम इस पर महाराष्ट्र सरकार से बात करेंगे।

End of Article