सनी कौशल ने की कैटरीना कैफ की तारीफ, बताया- कैसा है देवर- भाभी का रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 08:23 AM IST

Sunny Kaushal Talks About Katrina Kaif: एक्टर सनी कौशल ने हाल ही में भाभी कैटरीना कैफ के बारे में बात की और बताया कि वो बहुत सिंपल हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आई हैं।

सनी कौशल ने की कैटरीना कैफ की तारीफ, बताया- कैसा है देवर- भाभी का रिश्ता

Sunny Kaushal on Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अब जल्द ही उनकी नई फिल्म 'हुड़दंग' रिलीज होने वाली है जिसमें वो एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ नजर आएंगे। फिल्म कॉलेज के छात्रों और 90 के दशक में मौजूद जाति व्यवस्था (कास्ट सिस्टम) पर आधारित है। 

सनी ने बताया कैसा है भाभी कैटरीना संग रिश्ता

सनी कौशल ने हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत की। इस दौरान सनी ने बताया कि भाभी कैटरीना कैफ कैसी हैं और उनके साथ कैसे रिश्ते हैं। सनी से पूछा गया कि कैटरीना के साथ उनका देवर- भाभी वाला रिश्ता कैसा है? इसपर सनी ने कहा कि वो बहुत अच्छा है। कैटरीना के बारे में सनी ने कहा, 'वो बहुत अच्छी और पॉजिटिव इंसान हैं। वो घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आई हैं। परिवार में नए सदस्य का होना बहुत अच्छा अहसास है। वह बहुत सिंपल हैं।' सनी ने कहा कि वो बहुत खुश थे और उन्हें लगता था कि कैटरीना कैफ हैं.. क्योंकि पहले उन्हें जानते नहीं थे। लेकिन होते तो सब इंसान ही हैं।

क्या सनी ने खाया था हलवा?

इस दौरान सनी से पूछा गया कि क्या शादी के बाद पहली बार कैटरीना ने ससुराल में जो हलवा बनाया था, वो उन्होंने खाया था? इसपर सनी ने कहा कि उन्होंने वो खाया था। एक्टर ने कहा, 'मैं उस समय शहर में नहीं था लेकिन मां ने मेरे लिए थोड़ा रखा था, वो बहुत स्वादिष्ट था।' बता दें कि भाई विक्की की शादी के बाद सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसपर भाभी कैटरीना कैफ ने 'वाइब है वाइव है' कमेंट किया था जो काफी वायरल हुआ था। 

पिछले साल हुई थी शादी

शादी के बाद कैटरीना की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिनमें वो सास के साथ नजर आ रही हैं। होली के मौके पर भी उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, कैटरीना ने पहली होली ससुराल में ही सेलिब्रेट की थी। इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो परिवार में अच्छी तरह एडजस्ट हो गई हैं। मालूम हो कि विक्की कौशल और  कैटरीना कैफ ने 09 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। 

End of Article