कैटरीना कैफ ने देवर सनी कौशल की तस्वीर पर देसी अंदाज में किया ये कमेंट, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 10:28 AM IST

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में पति विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की नई फोटो पर देसी अंदाज में कमेंट किया जिसके बाद वो चर्चा में आ गई।

कैटरीना कैफ ने देवर सनी कौशल की तस्वीर पर देसी अंदाज में किया ये कमेंट, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के छोटे भाई व अभिनेता सनी कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की जिसके बाद वो चर्चा में आ गए। जिसकी वजह है इस तस्वीर पर उनकी भाभी कैटरीना कैफ का कमेंट।

कैटरीना कैफ ने किया ये कमेंट

दरअसल सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो ब्राउन कलर के एथनिक आउटफिट में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर सनी ने लिखा, 'पोज लाइक ए किंग, ड्रेस लाइक ए वॉरियर'। इस फोटो पर उनकी भाभी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने देसी अंदाज में कमेंट किया 'वाइब है वाइब है'। जिसके बाद फैंस ने इसपर रिएक्ट करना शुरू कर दिया और कैटरीना की तारीफ की।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

एक फैन ने कमेंट किया 'वाह परजाई जी इन द हाउस', एक अन्य फैन ने कमेंट किया 'सोचो कैटरीना कैफ तुम्हारी भाभी है और पूरे देसी अंदाज में कमेंट कर रही हैं।' तो वहीं एक फैन ने विक्की कौशल को टैग कर लिखा, 'हमारी कैटी को पंजाबी बना दिया'। वहीं एक फैन ने तो कैटरीना को क्यूटेस्ट भाभी तक कह दिया। सनी की बात करें तो उन्होंने कैटरीना के कमेंट पर रिप्लाई किया 'इसीलिए तो हाइप है हाइप है'।

पिछले साल की थी शादी

मालूम हो कि कैटरीना ने पिछले साल 09 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में विक्की कौशल संग शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। हाल ही में दोनों जूहू स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं जहां वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन गए हैं। 

कौन हैं सनी कौशल

सनी की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म माय फ्रेंड पिंटो और साल 2014 में फिल्म गुंडे मेंएसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने फिल्म सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स से एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। इसके बाद वो फिल्म गोल्ड, भंगड़ा पा ले और शिद्दत में नजर आए। सनी अब फिल्म हुड़दंग, मिली और नखरेवाली में दिखेंगे। 

End of Article