Katrina Kaif की शादी के बाद सलमान खान और रणबीर कपूर ने क्‍या किया ऐसा, लोग बोले- एक्‍स हों तो ऐसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2021, 02:44 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ ने हाल ही में अभिनेता विक्‍की कौशल से शादी की है। इस मौके पर उनके एक्‍स बायफ्रेंड सलमान खान और रणबीर कपूर ने उन्‍हें बेशकीमती तोहफे दिए हैं।

Katrina Kaif की शादी के बाद सलमान खान और रणबीर कपूर ने क्‍या किया ऐसा, लोग बोले- एक्‍स हों तो ऐसे

बॉलीवुड एक्‍टर विक्की कौशल और हिंदी सिनेमा की दिग्‍गज अदाकारा कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक भव्य समारोह में दोनों ने एक दूसरे को हमसफर चुन लिया। गुरुवार शाम दोनों की शादी की तस्‍वीरें सामने आईं तो फैंस उन्‍हें निहारते रह गए। शादी के तुरंत बाद कटरीना और विक्‍की कौशल हनीमून पर चले गए और हाल ही में वापस लौटे हैं। जल्‍द ही वे मुंबई में अपने दोस्‍तों, बॉलीवुड जगत के ल‍िए रिसेप्‍शन देते वाले हैं। 

इस बीच खबर है कि रिसेप्‍शन से पहले ही बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान और रणबीर कपूर ने कटरना कैफ को बेशकीमती तोहफे दिए हैं। इन दोनों ही सितारों के साथ कटरीना कैफ का अफेयर रहा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान के कटरीना कैफ को 3 करोड़ रुपये कीमत की रेंज रोवर कार तोहफे में दी है। जिसने भी ये खबर सुनी वो दंग रह गया। 

कटरीना कैफ के एक्‍स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी सलमान खान की तरह ही महंगा तोहफा उन्‍हें द‍िया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने 2 करोड़ 70 लाख रुपये का हीरे का नेकलेस कटरीना को बतौर शादी का तोहफा दिया है। मीडिया और सोशल मीडिया में इन बेशकीमती तोहफों की चर्चा खूब हो रही है। हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विश्‍वसनीय सूत्रों ने इन खबरों पर मुहर लगाई है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि एक्‍स हों तो सलमान और रणबीर जैसे। 

इस दिन होगा रिसेप्शन

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की (Vicky Kaushal)  और कटरीना (Katrina Kaif) 20 दिसंबर 2021 को मुंबई के जे.डब्लू मैरियट में शादी का शानदार रिसेप्‍शन (Vicky Kaushal Katrina Kaif Reception Date) देने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक विक्की और कटरीना ने रिसेप्शन के लिए सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन को इन्वाइट भेज दिया है ताकि वह इस रिसेप्शन के लिए अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल लें।

End of Article