Mahabharat Movie : महाभारत के लिए एस.एस.राजामौली ने बनाया ये मास्टर प्लान, ड्रीम प्रोजेक्ट पर किया बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 02:38 PM IST

S.S.Rajamouli on Mahabharat: एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। आरआरआर की सफलता के बाद एस.एस.राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर अपडेट दिया है।

Mahabharat Movie : महाभारत के लिए एस.एस.राजामौली ने बनाया ये मास्टर प्लान, ड्रीम प्रोजेक्ट पर किया बड़ा ऐलान

S.S.Rajamouli next film: एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर  ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 275 करोड़ रुपए से अधिक कमाई की थी। आरआरआर के बाद फैंस राजामौली की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को लेकर बड़ी अपडेट दिया है।

मिंट से बातचीत में एस.एस.राजामौली (S S Rajamouli film) ने बताया कि वह महाभारत पर काम कर रहे हैं। राजामौली ने बताया कि वह फिल्म को बड़े और बेहतर स्केल पर बनाना चाहते हैं। वह अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के जरिए दुनिया को भारत की कहानी बताना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए काफी वक्त लगेगा। इससे पहले वह तीन या चार फिल्में बना चुके होंगे। महाभारत (Mahabharat film) की कहानी और उसकी स्टारकास्ट को लेकर एस.एस.राजामौली ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इतना तय है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

S S Rajamouli

आरआरआर को मिला अवॉर्ड
एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) ने हॉलीवुड में उपलब्धि हासिल की है। फिल्म हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मिड सीजन अवॉर्ड्स में रनर अप रही हैं। फिल्म ने टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन मेवरिक, द बैटमैन, टर्निंग रेड, चा चा रियल स्मूथ, एलविस, द नॉर्थमैन जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। आरआरआर में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर कोमारम भीम के रोल में नजर आए थे। वहीं, फिल्म में अजय देवगन वेंकट सीताराम राजू और आलिया भट्ट सीता के रोल में नजर आए थे। 

एस.एस.राजामौली के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह उन डायरेक्टर में शामिल हैं, जिनकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाली इकलौती फिल्म है।   
   
 

End of Article