Sonam Kapoor Baby Shower: लंदन में हुई सोनम कपूर की गोद भराई, मेन्यू और नैपकिन से लेकर गिफ्ट्स तक थे खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 11:31 AM IST

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। उससे पहले उन्होंने लंदन में बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए।

Sonam Kapoor Baby Shower: लंदन में हुई सोनम कपूर की गोद भराई, मेन्यू और नैपकिन से लेकर गिफ्ट्स तक थे खास
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपनी इस जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इससे पहले एक्ट्रेस और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा ने लंदन में बेबी शॉवर होस्ट किया। इस पार्टी में सोनम की बहन रिया कपूर समेत कई करीबी दोस्त और मेहमान शामिल हुए। इस दौरान सोनम कपूर ने पिंक कलर का खूबसूरत गाउन पहना। इसके साथ सोनम ने रेड लिपस्टिक लगाई और मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला छोड़ा। इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

मेहमानों के लिए खास तैयारी

सोनम के बेबी शॉवर की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि कपल ने आने वाले मेहमानों के लिए खास तैयारी की थी। गेस्ट्स के लिए खास मैन्यू डिसाइड किया गया। पार्टी की तैयारियों से मेहमान काफी खुश नजर आए और सबने यहां खूब एन्जॉय किया। फोटोज में देखा जा सकता है कि पार्टी गार्डन एरिया में रखी गई जिसमें शामिल होने वाले मेहमानों के लिए कस्टमाइज्ड मैन्यू, नैपकिन और गिफ्ट्स थे।

ये सिंगर हुए शामिल

सोनम के बेबी शॉवर में ब्रिटिश-पाकिस्तानी गे सिंगर, सॉन्ग राइटर, मॉडल और म्यूजिक कम्पोजर लिओ कल्याण भी पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो सोनम के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, 'बॉलीवुड की एक स्पाइस गर्ल। मैंने अभी-अभी सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म किया। जीवन क्या है?'

मार्च में दी थी जानकारी

मालूम हो कि सोनम ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे। 

End of Article