Sonam Kapoor Pregnancy: मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी गुड न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 11:57 AM IST

Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर-आनंद आहूजा शादी के लगभग चार साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। देखिए क्या लिखा है अपने पोस्ट में सोनम कपूर ने...

Sonam Kapoor Pregnancy: मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी गुड न्यूज

Sonam Kapoor Pregnant: सोनम कपूर शादी के लगभग चार साल बाद मां बनने जा रही हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी घोषणा की है। फोटो में सोनम अपने पति आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुई हैं। इस दौरान वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy announcement) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है। फोटो के साथ सोनम कपूर ने लिखा- चार हाथ, जिससे हम तुम्हारी परवरिश करेंगे। दो दिल, जो तुम्हारे दिल के साथ हर कदम में धड़केगा। एक परिवार, जो तुम्हें प्यार और सपोर्ट करेगा। हम तुम्हारा स्वागत करने का अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं।' इस दौरान सोनम कपूर ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं, आनंद आहूजा (Anand Ahuja) व्हाइट कलर की टी शर्ट में नजर आ रहे हैं।

Sonam Kapoor Pregnancy

सेलेब्स ने किए कमेंट 
सोनम कपूर के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। करिश्मा कपूर ने लिखा, 'आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।' वहीं, सोनम कपूर की चाची महीप कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू।' इसके अलावा एकता कपूर ने सोनम कपूर को बधाई देते हुए लिखा, 'मिथुन राशि की मेरी वीरे, तुम एक शानदार मां होगी। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' सोनम की बहन अंशुला कपूर ने हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया। करीना कपूर ने पोस्ट पर लिखा, 'तुम दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं। बच्चों को खेलते हुए देखने का अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हूं।'

Sonam Kapoor Pregnancy

साल 2018 में हुई थी शादी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने आनंद कारज रीति-रिवाज से शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे। 

Sonam Kapoor Pregnancy

साल 2021 में भी सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थी। उस वक्त सोनम कपूर ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो साझा कर प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगाया था। सोनम ने लिखा था- 'मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए गर्म पानी की बोतल अदरक वाली चाय।'

End of Article