Manorama Bio: खलनायकी के लिए मशहूर थीं मनोरमा, सीता और गीता में बनी हेमा की चाची, असली नाम से अनजान रहे फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2021, 10:46 AM IST

Actress Manorama Biography: हिंदी सिनेमा की महिला खलनायकों की बात होती है तो मनोरमा का नाम टॉप पर आता है। फ‍िल्‍म सीता-गीता में हेमा मालिनी की चाची का रोल निभाने वाली मनोरमा ने सैकड़ों फ‍िल्‍मों में काम किया।

Manorama Bio: खलनायकी के लिए मशहूर थीं मनोरमा, सीता और गीता में बनी हेमा की चाची, असली नाम से अनजान रहे फैंस

Actress Manorama Biography: हिंदी सिनेमा की महिला खलनायकों की बात होती है तो मनोरमा का नाम टॉप पर आता है। फ‍िल्‍म सीता-गीता में हेमा मालिनी की चाची का रोल निभाने वाली मनोरमा ने सैकड़ों फ‍िल्‍मों में काम किया। मनोरमा ऐसी अदाकारा थीं जिनका नाम भले ही दर्शकों को ना पता हो, लेकिन उनके काम को सभी पहचानते थे। पर्दे पर उनका आना ही इस बात की गारंटी देता था कि अब कुछ रोमांचक होने वाला है। मनोरमा लंबे समय पर सिनेमा में सक्रिया रहीं। 1941 से लेकर साल 2005 तक उन्‍होंने काम किया।

पाकिस्‍तान में हुआ था जन्‍म

16 अगस्‍त 1926 को पंजाब के लाहौर में मनोरमा का जन्‍म हुआ था। उनका असली नाम Erin Isaac Daniels था। इस नाम से उनके फैंस हमेशा अनजान रहे। उन्‍होंने खचांची नाम की फ‍िल्‍म में चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की, तब उन्‍हें बेबी आयरिश के नाम से जाना जाता था। उनकी मां आयरिश थीं और पिता भारतीय क्रिश्चियन। लौहार में वह सवार्धिक फीस लेनी वाली अदाकारा थीं।

पंजाबी फ‍िल्‍मों में किया काम

जब वह बंटवारे के बाद भारत आईं तो एक्‍टर चंद्रमोहन ने उनका नाम प्रोड्यूसर्स को सुझाना शुरू किया। साल 1949 में उन्‍होंने पंजाबी फ‍िल्‍म लच्‍छी से डेब्‍यू किया और साल 1950 में हिंदी फ‍िल्‍म हंसते आंसू और 1953 में परिणीता में नजर आईं। इसके बाद वह फ‍िल्‍म मेकर्स की पसंद बन गईं और एक के बाद एक शानदार फ‍िल्‍मों में नजर आईं।

मनोरमा ने राजन हक्सर से निकाह किया था। अभिनेत्री मनोरमा को देखकर ही लगता था कि वह बहुत बड़ी खलनायिका हैं। मनोरमा की गोल-गोल आंखें, मटकाकर बोलना गजब का था। मनोरमा की आखिरी फिल्म दीपा मेहता की वाटर थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी। ज्यादातर फिल्मों में मनोरमा ने निगेटिव किरदार ही निभाया, हालांकि यह रियल लाइफ में फिल्मी किरदार से बिल्कुल अलग हैं। साल 2008 में मनोरमा को एक बड़ी बीमारी हो गई थी, जिससे कुछ समय बाद उनका निधन हो गया था।

End of Article