बॉलीवुड

‘फोर्स 3’ के बाद John Abraham की नई फिल्म का आगाज, ‘धुरंधर’ फेम डेनिश पंडोर भी साथ

John Abraham Upcoming Movie: जॉन अब्राहम के लिए 2027 बेहद व्यस्त रहने वाला है। ‘फोर्स 3’ और ‘मारिया आईपीएस’ के बाद अब उनकी नई फिल्म को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

John Abraham Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) के लिए 2027 काफी व्यस्त रहने वाला है। 2026 में उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई, लेकिन अगले साल उनकी कई फिल्में दर्शकों के बीच पहुंचेंगी। सबसे पहले वह ‘फोर्स 3’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका में हैं। यह एक्शन फिल्म 19 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद जॉन रोहित शेट्टी की ‘मारिया आईपीएस’ में दिखाई देंगे। फिल्म में वह राकेश मारिया से प्रेरित एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बीच जॉन अब्राहम की नई मूवी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Box Office Day 3: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई)

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने चुपचाप अपनी अगली फिल्म पर भी काम शुरू कर दिया है, जो 2027 में रिलीज हो सकती है। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “जॉन अब्राहम इस समय लंदन में हैं और एक हाई-कॉन्सेप्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘गुरु’ है। इसे रिभु दासगुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। सूत्र ने आगे बताया कि ‘गुरु’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जॉन को फिल्म का आइडिया और रिभु दासगुप्ता का विजन काफी पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में ‘धुरंधर’ फेम डेनिश पंडोर के साथ आरिफ जकारिया और किटू गिडवानी भी नजर आएंगे।

फिल्म‘गुरु’ को जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस जेए एंटरटेनमेंट और ऑथम एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। आखिरी बार जॉन अब्राहम फिल्म द डिप्लोमैट में नज आए थे। इस फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जॉन की ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। अब सभी की नजरें जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्मों पर टिकी हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article