Top 10 Songs of KK: 'जरा सी दिल में दे जगह तू' से लेकर 'हम रहें या न रहें कल' तक, इन गानों से केके ने बॉलीवुड में मचाया धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 07:37 AM IST

साल 2000 में केके को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने 'तड़प-तड़प के इस दिल' के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उनकी आवाज सीधे दिल में उतरती थी। अब केके हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाने सदा जुबां पर रहेंगे। 

Top 10 Songs of KK: 'जरा सी दिल में दे जगह तू' से लेकर 'हम रहें या न रहें कल' तक, इन गानों से केके ने बॉलीवुड में मचाया धमाल

Singer Kk Superhit Top 10 Bollywood Songs: संगीत जगत शोक में हैं। बॉलीवुड को एक झटका लगा है। बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ के.के. का निधन हो गया है और उनके फैंस गमगीन हैं। 53 साल के के.के. मंगलवार को कोलकाता के नजरूल मंच पर एक कॉलेज इवेंट में परफॉर्म करने गए थे। यहां से वह होटल गए और बेहोश हो गए। CMRI अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर लोग केके को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके गानों को याद कर रहे हैं।  केके ऐसे सितारे थे जिन्होंने अपनी आवाज से फैंस को खूब झुमाया। उनके गानों ने बॉलीवुड में खूब धमाल मचाया। 

प्रेम को जाहिर करने वाले उनके गाने दिल को छू जाते थे।  के.के.ने साल 1999 में एलबम पल से अपना डेब्यू किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल सिंगर का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड भी मिला था। साल 2000 में उन्हें फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने 'तड़प-तड़प के इस दिल' के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उनकी आवाज सीधे दिल में उतरती थी। अब केके हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाने सदा जुबां पर रहेंगे। आइये जानते हैं केके के वो 10 गाने जो सदाबहार हैं। 

1. जरा सी दिल में दे जगह तू

2. हम रहें या न रहें कल

3. दिल इबादत

4. पिया आए ना

5. तू ही मेरी सब है

6. खुुदा जाने 

7. तडप तड़प के

8. तूने मारी एंट्रियां

9. आंखों में तेरी अजब सी

10. बीते लम्हे 


केके यानि कृष्ण कुमार कुन्नथ का आज सुबह 9 बजे कोलकाता के SSKM अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। केके की पत्नी और बेटे बुधवार सुबह दिल्ली से कोलकाता पहुंचेंगे। केके के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीतों में व्यापक भाव प्रदर्शित होते हैं। हम उन्हें सदैव उनके गीतों के माध्यम से याद करेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

End of Article