Aditya Narayan Becomes Father: पिता बने सिंगर आदित्य नारायण, पत्नी श्वेता अग्रवाल ने दिया बेटी को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 10:04 AM IST

Aditya Narayan Welcomes Baby Girl: बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल पेरेंट्स बन गए हैं। 24 फरवरी को उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

Aditya Narayan Becomes Father: पिता बने सिंगर आदित्य नारायण, पत्नी श्वेता अग्रवाल ने दिया बेटी को जन्म
Photo Credit: Instagram

Aditya Narayan Becomes Father: बॉलीवुड सिंगर- एक्टर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) पेरेंट्स बन गए हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। उनकी बेटी का जन्म 24 फरवरी, 2022 को मुंबई के सबअर्बन नर्सिंग होम में हुआ था। पिता बनने की जानकारी देते हुए आदित्य ने बताया कि वो चाहते थे कि उनकी बेटी हो। मालूम हो कि आदित्य और श्वेता ने फिल्म शापित (2010) में एक साथ काम किया था। यहां से दोनों करीब आए और कई साल डेट करने के बाद 1 दिसंबर, 2020 को दोनों ने शादी की थी।

बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं आदित्य

आदित्य ने बेटी के जन्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बेहद खुश हैं। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'सब मुझे कहते थे कि बेटे का जन्म होगा, लेकिन मैं चाहता था कि हमारे घर बेटी आए। मेरा मानना है कि पिता अपनी बेटियों के सबसे करीब होते हैं और मुझे खुशी है कि मेरी बेटी हमारे घर आ चुकी है। मैं और श्वेता बहुत खुशनसीब महसूस करते हैं कि हम अब पेरेंट्स बन चुके हैं।'

'पत्नी के लिए दोगुना हो गया है सम्मान'

बेटी के जन्म के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा, 'मैं श्वेता के साथ था जब उसने बेटी को जन्म दिया, और मुझे लगता है कि केवल एक महिला ही इस तरह की ताकत और दृढ़ता दिखा सकती है कि वह इससे गुजरे और बच्चे को इस दुनिया में लाए। श्वेता के लिए मेरा प्यार और सम्मान अब दोगुना हो गया है। एक महिला जब बच्चे को जन्म देती है और यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान भी कई चीजों से गुजरती है।'

श्वेता से हुआ था 'पहली नजर में प्यार'

इंडियन आइडल 12 पर श्वेता ने खुलासा किया कि आदित्य ने उन्हें लुभाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन शुरुआत में वो दोनों केवल दोस्त ही थे। आदित्य ने कहा कि यह उनके लिए 'पहली नजर में प्यार' का अनुभव था और वह बहुत पहले से जानते थे कि श्वेता उनके लिए हैं। आदित्य ने कहा था, 'जो कुछ भी हो रहा था मैं उससे आगे नहीं बढ़ना चाहता था और मैं बस उस पल को जीना चाहता था, मेरे अंदर से एक आवाज थी कि बॉस यही है वो। समझ जाओ, जितनी जल्दी समझो उतना आपके लिए अच्छा।' आदित्य ने बताया था कि उनकी मां दीपा नारायण झा ने श्वेता को उनके साथ बाहर जाने के लिए राजी किया था।

End of Article