मुंबई: आदित्य नारायण ने कुछ समय पहले ही अपनी दोस्त श्वेता अग्रवाल से शादी की थी और वेलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे के मौके पर उन्होंने पत्नी के साथ अतरंग पल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी किसडे। जिंदगी छोटी है! किसी को प्यार करने के लिए ढूंढें और फिर रोज किस ले, किस दे।'
दिन भर उदित नारायण के बेटे आदित्य की यह फोटो किस डे पर इंटरनेट पर छाई रही और लगातार वायरल होती रही। फैंस से भी जमकर उनकी तस्वीर पर रिएक्शन आए। एक यूजर ने लिखा, 'श्वेता जी को बहुत सारा प्यार दिया जा रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लवली कपल'। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, 'आप सिंगल लड़कों को क्यों जला रहे हैं।' कईयों ने पोस्ट पर दिल की इमोजी के साथ कमेंट किया और तस्वीर पर कमेंट की झड़ी दिन भर लगी रही।
बता दें कि एक दशक तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, आदित्य और श्वेता ने पिछले साल 1 दिसंबर को करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी कर ली थी। कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण उन्हें अपनी अतिथि सूची को छोटा रखना पड़ा था। इंडियन आइडल 12 की शूटिंग के लिए लौटने से पहले दोनों ने कश्मीर में एक छोटे हनीमून ट्रिप का भी आनंद लिया।
अपनी पहली फिल्म शापित (2010) की शूटिंग के दौरान आदित्य से मुलाकात करने वाली श्वेता ने इंडियन आइडल 12 पर खुलासा किया कि उन्होंने (आदित्य ने) उसे लुभाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह शुरू में सिर्फ 'ठीक-ठाक दोस्त' ही रहे।
आदित्य ने कहा कि यह उनके लिए 'पहली नजर में प्यार' का अनुभव था और वह बहुत पहले से जानते थे कि श्वेता उनके लिए हैं।
आदित्य ने कहा था, 'जो कुछ भी हो रहा था मैं उससे आगे नहीं बढ़ना चाहता था और मैं बस उस पल को जीना चाहता था, मेरे अंदर से एक आवाज थी कि बॉस यही वो है। समझ जाओ, जितनी जल्दी समझो उतना आपके लिए अच्छा।' आदित्य ने बताया था कि उनकी मां दीपा नारायण झा ने श्वेता को उनके साथ बाहर जाने के लिए राजी किया था।

