Reshma Modi: श्रीकृष्णा में रवीना टंडन की बहन ने निभाया था राधा का किरदार, 27 साल में इतना बदल गई रेशमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 08:08 PM IST

Reshma Modi Then and Now Pics: श्रीकृष्णा सीरियल में राधा का किरदार निभाकर रेशमा मोदी ने खूब लोकप्रियता बटोरी। हालांकि वह इस लोकप्रियता को भुना नहीं पाईं और गुमनाम हो गईं।

Reshma Modi: श्रीकृष्णा में रवीना टंडन की बहन ने निभाया था राधा का किरदार, 27 साल में इतना बदल गई रेशमा

Raveena Tandon Sister Reshma Modi Then and Now Pics: लोकप्रिय टीवी सीरियल श्रीकृष्णा में राधा का किरदार निभाकर रेशमा मोदी ने खूब लोकप्रियता बटोरी। रेशमा मोदी को लोग असल में राधा समझने लगे थे। उनकी मोहक मुस्कान दिल जीत लेती थी। हालांकि वह इस लोकप्रियता को भुना नहीं पाईं और गुमनाम हो गईं। अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फोटोज और रील शेयर किया करती हैं।

रेशमा मोदी फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन की बहन लगती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन उनकी ममेरी बहन लगती हैं। रेशमा मोदी के मामा और रवीना के पिता रवि टंडन खुद बॉलीवुड निर्देशक रहे। रेशमा मोदी का जन्म वर्ष 1964 में मुंबई में हुआ था। रेशमा मोदी की मां पेशे से डॉक्टर थीं तो पिता जॉनसन एंड जॉनसन में काम करते थे। रेशमा ने लंदन से एक्टिंग में कोर्स किया और भारत आकर रोशन तनेजा स्कूल मुम्बई से अभिनय की शिक्षा ली।

शमा ने अपने अभिनय की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम से की थी। इस सीरियल के पहले एपिसोड के बाद ही उन्हें श्री कृष्णा धारावाहिक में अभिनय के लिए भी ऑफर आ गया। रेशमा ने इस रोल को स्वीकार कर लिया और उन्हें इस रोल में जबरदस्त पसंद किया गया। 

धारावाहिकों के अलावा रेशमा मोदी ने फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने दीया मिर्जा, आर माधवन और सैफ अली खान की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ में भी काम किया।  इसके अलावा रेशमा जूही चावला और इरफान खान स्टारर ‘साढ़े सात फेरे’ में भी नजर आईं। रेशमा ने बॉलीवुड में सिक्का जमाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें अपनी बहन रवीना जैसा स्टारडम नहीं मिला। 

अब वह बॉलीवुड और सिनेमा की दुनिया से दूर हो चुकी हैं। श्रीकृष्णा सीरियल के 27 साल बाद अब वह पूरी तरह से बदल चुकी हैं। श्रीकृष्णा सीरियल 1993 में पहली बार प्रसारित हुआ था। अब उनके लुक्स को पहचनाना थोड़ा मुश्किल है। उन्होंने प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक रमेश मोदी से विवाह किया था। अब उनके 2 बेटे हैं। रेशमा की पहले की और अब की तस्वीरों में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।  

End of Article