Throwback: खुद की शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, सास ने फोटो देखकर कहा था 'गुंडे जैसा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2021, 11:49 AM IST

Shatrughan Singh wedding Unknown Facts: बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा समय के बिलकुल पाबंद नहीं है। अपनी इसी आदत की वजह से वे खुद की शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे।

Throwback: खुद की शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, सास ने फोटो देखकर कहा था 'गुंडे जैसा'

Shatrughan Singh wedding Unknown Facts: 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड के द‍िग्‍गज एक्‍टर शुत्रुघ्‍न सिन्‍हा का खूब जलवा था। हर दूसरी फिल्‍म में वह नजर आते थे। हालांकि उनकी एक आदत से मेकर्स और कोएक्‍टर्स परेशान रहा करते थे। यह आदत है लेटलतीफी की। वह कहीं भी टाइम से नहीं पहुंचते थे। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा समय के बिलकुल पाबंद नहीं है। अपनी इसी आदत की वजह से वे खुद की शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे। 

हाल ही में हिदुस्‍तान टाइम्‍स से बातचीत में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपनी शादी का किस्‍सा सुनाया जो काफी दिलचस्‍प है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अभिनेत्री पूनम चंदीरमानी से शादी की थी जो बाद में पूनम सिन्‍हा हो गईं। दोनों ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया था और 1980 में शादी की। शत्रुघ्न ने कहा, ''मैं सेट पर बहुत ही ज्यादा लेट पहुंचता था। यहां तक कि मैं अपनी खुद की शादी में ही 3 घंटे लेट पहुंचा था।' 

पूनम की मां ने शत्रुघ्‍न को कहा था गुंडा 

शत्रुघ्‍न के भाई राम सिन्‍हा और डायरेक्‍टर एनएन सिप्‍पी पूनम की मां के पास उनका रिश्‍ता लेकर गए थे लेकिन पूनम की मां ने ये कहकर रिश्‍ता ठुकरा दिया था कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। पूनम की मां को शत्रुघ्‍न के चेहरे के न‍िशानों पर आपत्ति थी। हालांकि बाद में वह मान गईं और शादी हुई। 

रीना रॉय को कर रहे थे डेट 

पूनम से पहले शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने रीना रॉय को डेट किया। रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात फिल्म 1972 में फिल्म 'मिलाप' के सेट पर हुई। रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। कालीचरण फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। जिस वक्‍त वह रीना को डेट कर रहे थे, उसकी समय पूनम उन्‍हें पसंद आ गई थीं। 

End of Article