Shamshera Movie trailer: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में रणबीर कपूर दाढ़ी में बेहद इंटेंस लुक सामने आया है। वहीं, शमशेरा के ट्रेलर रिलीज के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। शमशेरा का ट्रेलर कई बड़े शहरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म की कहानी को लेकर भी एक बड़ा हिंट सामने आया है। गौरतलब है कि शमशेरा फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शमशेरा का ट्रेलर तीन बड़े शहरों में रिलीज किया जाएगा। इस दौरान रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर और डायरेक्टर करण मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे। रणबीर कपूर ने कहा, 'मैं शमशेरा को प्रमोट करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। फिल्म एक बड़ी ऑडियंस के लिए बनी है और हम इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन और इसका बज बनाए रखने के लिए हम सब कुछ करेंगे। मैं दर्शकों का रिएक्शन देखना चाहता है। संजू सर, वाणी और करण मल्होत्रा के साथ फिल्म प्रमोट करने में काफी मजा आएगा।'

ऐसी होगी फिल्म की कहानी
शमशेरी फिल्म की कहानी काजा नाम के काल्पनिक शहर पर आधारित है। काजा में एक दबंग जनरल शुध सिंह ने कैद किया है। कैद में लड़के को काफी ज्यादा प्रताड़ित किय जा रहा है। बाद में यही लड़का गुलाम से लीडर बनता है। वह अपने कबीले का मसीहा बन जाता है। कबीले की आजादी और अपने स्वाभिमान के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करता है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में हैं। वहीं, संजय दत्त इस फिल्म में निगेटिव रोल निभाने जा रहे हैं।
शमशेरा की घोषणा साल 2018 में हुई थी। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। शमशेरा के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म इस साल नौ सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

